मामूली धारा में केस दर्ज होने पर भड़के परिजन, शव के अंतिम संस्कार से किया इंकार

सुलतानपुर। पेड़ की डाल काटने को लेकर मंगलवार को बड़े भाई की छोटे भाई ने हत्या कर दी थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए बाद शव घर पहुंचा तो परिजन मामूली धारा में केस दर्ज होने के कारण भड़क गए और अंतिम संस्कार से इंकार दिया। देर शाम तक एसडीएम जयसिंहपुर अरविंद कुमार समेत अन्य अधिकारी परिजनों को समझाने में जुटे रहे। लेकिन परिजन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किए जाने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे। इस दौरान गांव में एहतियातन कई थानों की फोर्स मौजूद रहे।

मामूली कहासुनी से बढ़ गई बात… 

जयसिंहपुर पुलिस ने मृतक राम मिलन के भाई और भतीजे समेत दो आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मेंहदिया गांव में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सगे भाइयों राम मिलन और राजनाथ में पेड़ की डाल काटने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। राम मिलन की छत पर घर के बगल लगे अर्जुन के पेड़ डालियां लटक रही थी। जिसको उसने काट दिया। इसी बात से गुस्साए उसके भाई राजनाथ ने अपने बेटे के साथ मिलकर राम मिलन पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। मारपीट में राम मिलन और उसके पिता रामजग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ठ नहीं परिजन…

आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां, चिकत्सक ने राम मिलन (42) को मृत घोषित कर दिया। रामजग (65) को मेडिकल कालेज सुलतानपुर से लखनऊ रेफर किया गया है, वहां इलाज चल रहा है। बुधवार को दोपहर बाद जब राम मिलन का शव घर पहुंचा तो परिजन यह कहते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया कि मामले में धारा 302 समेत अन्य धाराओं के तहत परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, जयसिंहपुर पुलिस ने राम मिलन की हत्या के मामले में धारा 304 और 504 के तहत कार्रवाई की है। राम मिलन की हत्या के मामले में उसके भाई राजनाथ और उसके बेटे दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया। राम मिलन के परिजन पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नही है। शाम साढ़े सात बजे तक राम मिलन के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था। परिजन कुछ ग्रामीणों के साथ अपनी मांग पर अड़े हैं। जयसिंहपुर कोतवाल प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की गई है। अभी मामले में मृतक के अस्पताल में भर्ती पिता का बयान लिया जाना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000