जोगी के भेस में 20 साल बाद घर पहुंचने वाला निकला शातिर ठग, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में बीते सप्ताह जोगी के भेस में गांव पहुंचे दो युवकों के मामले में अब धोखाधड़ी नजर आ रही है।इसे लेकर शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। दरअसल खरौली गांव पहुंचे दोनों जोगियों में से एक ने खुद को गांव के ही एक व्यक्ति का सालों पहले गायब हुआ बेटा बताया। इतना ही नहीं उसने हजारों रुपए की नकदी और कई कुंटल अनाज भी ले लिया और फिर वहां से दोनों फरार हो गए।इस मामले में धोखाधड़ी की आशंका तब हुई जब बुजुर्ग के मोबाइल पर पैसों की मांग के लिए फोन आने लगे। जब बुजुर्ग को किसी गलत बात की आशंका हुई तो उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव वालों ने किया सेवा-सत्कार…

बता दें कि पूरा मामला जिले जायस थाना क्षेत्र के खरौली गांव का है।जहां बीते सप्ताह दो युवक जोगी के भेस में सारंगी बजाते हुए गांव पहुंचे। इनमें से एक जोगी ने अपने आप को गांव के ही रहने वाले रतिपाल का सालों पहले गायब हुआ बेटा बताया।जब इस बात की जानकारी गांव वालों को हुई तो पूरा गांव इकट्ठा हो गया और देखने के लिए भीड़ लग गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना दिल्ली में रह रहे रतिपाल को दी। बेटे के वापस आने की जानकारी मिलने के बाद रतिपाल भी दिल्ली से वापस अपने घर पहुंच गया। इस बीच ग्रामीणों ने दोनों जोगियों की खूब आवभगत की। अगले दिन जाते-जाते रतिपाल समेत अन्य ग्रामीणों ने उन्हें कई कुंटल अनाज और हजारों रुपए नकद भी दे दिया। रतिपाल ने तथाकथित बेटे को बात करने के लिए मोबाइल फोन भी खरीद कर दिया।

आशंका होने पर शुरू की पड़ताल…

दोनों के जाने के बाद रतिपाल के मोबाइल पर बेटे को वापस पाने के लिए लाखों रुपए की मांग की जाने लगी। रतिपाल को जब किसी गलत बात की आशंका हुई तो उन्होंने जांच पड़ताल करनी शुरू कर दी। इस दौरान रतिपाल को उसी जोगी के कई वीडियो और फोटो भी मिले, जो अलग-अलग राज्यों के थे। इसके बाद रतिपाल ने पूरे मामले की शिकायत जायस थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस पूरे मामले को लेकर तिलोई सीओ अजय सिंह का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द से जल्द इस पूरे मामले पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000