अखिलेश हुए फरार, निरहुआ डटल रहे…’ मार्कंडेय महोत्सव के दूसरे दिन निरहुआ ने बांधा समा, गंगा-गोमती के संगम पर मैथिली ठाकुर ने बहाई सुरों की गंगा

वाराणसी। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव के घाट पर उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम शिवोत्सव महोत्सव के दुसरे दिन की शुरुआत गोरखपुर से आई नृत्यांगना सुगम सिंह शेखावत के शिवस्तुति नृत्य से हुई। तत्पश्चात फौजदार सिंह के आल्हा बोल गायन जइहो बजरिया लइहो चुनरिया खादी की, जय बोलो नरेंद्र मोदी की… गाकर लोगों का मन मोह लिया।

इनके अलावा प्रणव सिंह कान्हा का लयबद्ध गायन ‘बम बम बोल रहा है काशी, राज तिलक की करो तैयारी, अवध में राम आए हैं’ हिन्दी भजन लोगों ने खूब पसन्द किया। उसके बाद आजमगढ़ से सांसद व फ़िल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सर्वप्रथम ‘आइल दुआरे बानी हे भोले दानी… से शुरूआत किया। इसके बाद ‘घुस जाला बिलिया में सांप बिच्छू गोजर, चली जब चाप के बाबा के बुलडोजर…’ के साथ उन्होंने बीच में गाना रोक कर 21 साल पहले हुए एक घटना को याद किया। जिसमें दिनेश लाल यादव को गाजीपुर के एक कार्यक्रम में सरस्वती गीत गाने से माफियाओं ने रोक दिया था।

इस घटना को याद करने के बाद निरहुआ ने ‘देश प्रदेश में मोदी योगी के सरकार आइल और माफिया जेल में चले गए’ और भजन गाया। तत्पश्चात उन्होंने गाने का सिलसिला ‘अखिलेश हुए फरार निरहुआ डटल रहे’ गाया। इसके अलावा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत से लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने दिनेश लाल यादव निरहुआ से हर साल मारकंडेय महादेव महोत्सव में आने का अनुरोध किया।

इसके बाद विश्व विख्यात गायिका मैथिली ठाकुर ने अपने भाई अयांची ठाकुर, ऋषभ ठाकुर के साथ मंच पर पहुंचकर महादेव का गाना ‘डिम डिम डमरू बजावेला हमार जोगिया’ से शुरूआत किया। इसके बाद ‘मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे राम आयेंगे’ गाना के अलावा ‘रामा रामा रटते रटते बीती उमरिया’ पर पब्लिक ने उनका भरपूर साथ दिया। मैथिली ठाकुर ने एक से बढ़कर एक गाना गाया। जिसका दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों भरपूर आनंद उठाया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ० महेन्द्र नाथ पाण्डेय, जिलाधिकारी एस० राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन, मुख्य विकास अधिकारी हिमाशु नागपाल, अखंड सिंह, बबलू मिश्रा, चंद्रशेखर सिंह, उपेंद्र दुबे, बाबा मंजीत सिंह, श्रीनिकेतन मिश्रा, हरिबंश उपाध्याय, अवनीश पाठक निशु के साथ संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय अधिकारी लोग मौजुद रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रयागराज में दो गुटों में जमकर मारपीट:मटकी फोड़ प्रतियोगिता में जमकर बवाल,लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए, प्रोग्राम कैंसिल     |     प्रतापगढ़:चाय के ठेले पर विवाद, युवक पर फेंकी खौलती केतली,गंभीर रूप से झुलसा, मेडिकल कॉलेज में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी     |     दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, रेस्क्यू जारी     |     बेशकीमती सरकारी नजूल सरकार भूमि को हथियाने के लिए अवैध कब्जाधारक झूठ और फरेब की पार कर दी सारी सीमाएं, हाईकोर्ट को भी कर रहा है, गुमराह     |     दर्दनाक हादसा: पोखर में गिरी ईको कार, 3 बच्चों समेत 4 की मौत; 5 गंभीर घायल     |     स्वाइन फ्लू से पहली संदिग्ध मौत, 85 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम… H1N1 के मामले 220 पार     |     BJP के पूर्व पार्षद से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, बोला- लॉरेंस मेरे बड़े भैया     |     कानपुर में बारिश बनी काल! भरभराकर गिरा कच्चा मकान: पिता और 3 बेटियों की मलबे में दबने से मौत     |     मुंबई: दही हांडी उत्सव में पसरा मातम… पिरामिड से गिरकर 34 साल के गोविंदा की मौत, 376 घायल     |     ‘यूपी में तीसरी बार बनेगी NDA सरकार’, CM योगी और दोनों डिप्टी सीएम से मिले BJP प्रभारी विनोद तावड़े     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000