किसान आंदोलन के चलते NCR में भीषण ट्रैफिक जाम, CJI ने लिया संज्ञान; कहा- वकीलों के साथ बिठाएंगे सामंजस्य

नई दिल्ली। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को किसानों के दिल्ली चलो मार्च के कारण एनसीआर में भीषण ट्रैफिक जाम पर संज्ञान लेते हुए कहा कि वह वकीलों के साथ सामंजस्य बिठाएंगे, अगर वे ट्रैफिक में फंस जाते हैं। दिन की कार्यवाही शुरू करते हुए प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि अगर किसी को ट्रैफिक की स्थिति की वजह से समस्या होती है तो हम सामंजस्य बिठाएंगे।

दिल्ली मार्च का किसानों ने किया एलान…

उल्लेखनीय है कि पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार सुबह दिल्ली चलो मार्च शुरू किया है। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष अदीश अग्रवाल ने मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर कहा कि वह दिल्ली में जबरन घुसने की कोशिश करके अराजकता फैलाने व नागरिकों के दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त करने के लिए किसानों के विरुद्ध स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें।

ट्रैफिक जाम से जूझे लोग…

उन्होंने प्रधान न्यायाधीश से अनुरोध किया कि वह अदालतों को निर्देश दें कि वे वकीलों के ट्रैफिक जाम में फंसने या अन्य कारणों से अदालतों में उपस्थित नहीं होने पर प्रतिकूल आदेश जारी न करें। किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं को बंद कर दिया गया है। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, कटीले तार और सीमेंट्स के बड़े-बड़े ब्लॉक खड़े कर दिए गए। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इस दौरान कई लोग घायल हुए। वहीं प्रदर्शन के चलते लोगो को खासी मुसीबतों का सामना भी करना पड़ा। दिल्ली की सीमाओं पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000