जिला महिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा और ग्लव्स,CMS ने लगाई फटकार

बदायूं। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला के पेट में ग्लव्स और कपड़ा रह जाने के मामले को लेकर एडी हेल्थ ने एक बार फिर सीएमएस को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि है कि इस तरह की घटनाओं से अस्पताल की छवि धूमिल हो रही है।

शहर के अंबिकापुरी निवासी चार्वाक कश्यप एडवोकेट की पत्नी हिमानी कश्यप को 28 जनवरी को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां छोटे ऑपरेशन से हिमानी ने पुत्री को जन्म दिया। उसके बाद उन्हे घर भेज दिया गया। दो दिन पहले हिमानी के पेट में दर्द हुआ तो परिजनों ने उसको महिला अस्पताल में दिखाया। जहां हिमानी की शिकायत के बाद उनका अल्ट्रासाउंड किया गया। 

अल्ट्रासाउंड करने के बाद पता चला कि हिमानी के पेट में ग्लव्स और कुछ कपड़ा रह गया है जिससे महिला के पेट में दर्द है। पेट में कपड़ा छूट जाने की बात जब सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता चार्वाक कश्यप को पता चली तो उन्होंने गुरुवार को इस लापरवाही की शिकायत जिलाधिकारी और जिला जज से की है। 

इस मामले की सूचना एडी हेल्थ को भी दी गयी जिसके बाद शुक्रवार को एडी हेल्थ पुष्पा पंत ने सीएमएस डा. इंदुकांत वर्मा को कड़ी फटकार लगाई। एडी हेल्थ ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से अस्पताल की छवि धूमिल होती है। हर रोज शिकायतें मिल रही हैं। लापरवाही पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कार्यवाही की जाए और उनकी रिपोर्ट उन्हे दी जाए।

जिला महिला अस्पताल में इससे पहले भी अवैध वसूली से लेकर अन्य कई तरह की शिकायतें कमिश्नर और जिलाधिकारी से की जा चुकी हैं। फिर भी किसी घटना पर ठोस कार्यवाही नहीं की गयी है।

हिमानी कश्यप को रक्तस्राव रोकने को कपड़ा लगाया गया था। पेट में अन्य कोई चीज नहीं है। महिला के पति द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। जब किसी महिला को अधिक रक्तस्राव होता है तो मजबूरन कपड़ा लगाना पड़ता है। अब शिकायत की गयी है तो उसकी भी जांच होगी और सच सामने आ जाएगा—डॉ. इंदु कांत वर्मा, सीएमएस।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000