अखिलेश की धर्मनिरपेक्षता पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कसा तंज,कहा- इनकी पूजा देख भाजपा भी शरमा जाए

लखनऊ। लोकसभा चुनाव सर पर है। चुनावी बिगुल मार्च में बज सकता है,लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में फूटन जारी है। सपा से स्वामी प्रसाद मौर्य के महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद से ही सपा में आए दिन नेताओं का सपा छोड़ने का सिलसिला जारी है। इन सबके बीच अब स्वामी मौर्य ने अब विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद अब स्वामी ने अपने घर पर एक बड़ी प्रेस कांफ्रेस बुलाई और सपा पर जमकर बरसे।

समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। स्वामी ने कहा कि अखिलेश ऐसे धर्मनिरपेक्ष हैं जिन्होंने पार्टी कार्यालय में ही पूजा करा दी। उनके काम देखकर बीजेपी भी सोच रही होगी आखिर हम कहां पीछे रहे गए। स्वामी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव भी बहुत बड़े हनुमान भक्त थे, लेकिन ऐसा काम कभी नहीं किया कि पार्टी कार्यालय में ही पूजा कर लें।स्वामी प्रसाद मौर्य ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने पीडीए बोलते-बोलते पीडीए की हवा निकाल दी।वो समाजवादी विचारधारा से विपरित जा रहे हैं।हालांकि उनसे मेरा वैचारिक मतभेद है,मनभेद नहीं है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश के बयान पर-लाभ लेकर तो सभी चले जाते हैं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि विपक्ष में रहकर शेखचिल्ली बघारना ठीक नहीं है। उन्होंने जो भी दिया है वह मैं उन्हें सम्मान के साथ वापस कर दूंगा। स्वामी सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव से भी खासे नाराज दिखे। स्वामी ने कहा कि उनकी भाषा में न सम्मान है न बातचीत का सलीका और न ही बातचीत करने का तरीका आता है।

बता दें कि चुनावी वैज्ञानिक स्वामी प्रसाद मौर्य अब अपनी नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं। स्वामी अपने समर्थकों के साथ 22 फरवरी को दिल्ली में नए राजनीतिक संगठन या पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। चर्चा यह भी है कि पीडीए नेताओं को जोड़कर स्वामी प्रसाद मौर्य एक नए राजनीतिक संगठन के साथ सामने आ सकते हैं। इसमें सपा के उनके समर्थक भी शामिल हो सकते हैं।बरहाल स्वामी ने 19 फरवरी को मीडिया से कहा कि हमने कार्यकर्ताओं पर आगे का निर्णय छोड़ दिया है। अब कार्यकर्ता तय करेंगे उन्हें क्या करना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000