विवाह समारोह में फायरिंग; नगर पालिका अध्यक्ष के भाई ने साले की गोली मारकर की हत्या 

शाहजहांपुर से मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। जनपद की जलालाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शकील खान के साले निहाल खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। निहाल खान की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि चेयरमैन शकील खान के भाई कामिल ने अपनी रायफल से गोली मारकर की है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद कामिल मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

एसपी देहात मनोज अवस्थी के मुताबिक शाहजहांपुर के एक होटल में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बुधवार को चौथी का आयोजन था, जिस पर वर पक्ष के लोग सुल्तानपुर स्थित गांव में गए थे। कार्यक्रम के दौरान खाना खाने को लेकर कामिल और निहाल में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि कामिल ने निहाल के ऊपर लाइसेंसी राइफल तानकर गोली चला दी। गोली निहाल के कनपटी में लग गई। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई।

घटना के बाद चौथी के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कामिल की तलाश शुरू की गई। एसपी देहात मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि नगर पालिका के चेयरमैन के भाई ने गोली मारकर हत्या की है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होने बताया कि चेयरमैन शकील खान के बेटे अब्दुल रज्जाक की शादी थी। बुधवार को भी इसे लेकर वैवाहिक कार्यक्रम हो रहा था। इसमें शामिल होने के लिए मुंबई से निहाल परिवार समेत आया था। बता दें कि शकील खान 2023 में समाजवादी पार्टी के के टिकट पर जलालाबाद पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000