घोर कलयुग:जल्लाद बेटे का खूनी खेल,बीमा का पैसा हड़़पने के लिए मां को उतार दिया मौत के घाट

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जेवर और बीमा का 55 लाख रुपये हथियाने के लिए जल्लाद बेटे ने अपनी ही मां की गला घोंटकर मौत के उतार दिया।शव को यमुना नदी के किनारे बने टीले के पीछे फेंक दिया। ग्रामीणों की खोजबीन में शव मिला। पिता ने बेटे की संदिग्ध हरकतों के आधार पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बेटा घर से भाग गया है। वारदात में दो अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

जिले के धाता थाना क्षेत्र के अढौली के रोशन सिंह पटेल मंगलवार सुबह चित्रकूट,राजापुर हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। रोशन दोपहर लगभग एक बजे घर लौटकर आए। घर पर 49 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी के नहीं मिलने पर 23 वर्षीय बेटे हिमांशू से पूछा। हिमांशू ने बताया कि मां नाना की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देखने सुनारी गांव गई हैं।

रोशन ने बताया कि शाम को करीब साढ़े छह बजे हिमांशू ने खाना बनाया।कुछ देर बाद वह खेत में पानी लगाने की बात कहकर घर से निकला। देर रात खेत से लौटने के बाद सोने चला गया। रात करीब दो बजे आहट पर उनकी नींद खुली, तो चारपाई के बगल में लोहे की रॉड और धारदार बांका पड़ा था। इस दौरान घर के सारे दरवाजा खुले होने पर वह चोर की आशंका पर छत पर पहुंचे, तो वहां हिमांशू मौजूद था। हिमांशू के तेवर देख घबराकर रोशन ने सीढ़ियों का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

रोशन ने बताया कि शंका होने पर भूसे की कोठरी में जाकर देख, तो वहां घसीटने के निशान बने थे। भूसे में पत्नी की चप्पल पड़ी देखी। दहशत में वह पूजा घर में छिप गए। बताया कि उनके फोन से सारे नंबर भी हटा दिए थे, इससे वह किसी से संपर्क भी नहीं कर सके।बुधवार तड़के करीब चार बजे पड़ोसी चचेरे भाई जय सिंह का दरवाजा खुलने पर वह उसके पास पहुंचे और आपबीती बताई।

जय सिंह ने सुनारी गांव में फोन कर भाभी प्रभा के बारे में पूछा। जहां से पता लगा कि प्रभा मायके आई ही नहीं है। सुबह छह बजे सीढ़ी का दरवाजा खोलकर हिमांशू से पूछताछ के लिए सभी पहुंचे, तो वह नहीं था। पड़ोसी की छत के रास्ते वह भाग गया था। कुछ लोगों ने बताया कि हिमांशू को मंगलवार को ट्रैक्टर से जाते देखा था। परिजनों को पता चला कि ऐरई गांव में नदी के किनारे टीले पर एक महिला का शव पड़ा है।परिजनों ने जाकर देखा, तो बोरे में शव प्रभा का भरा था।

एएसपी ने बताया कि पिता के अनुसार बीमा पॉलिसी के 55 लाख रुपये पाने के लिए बेटे ने मां की हत्या की है। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी बेटे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने वारदात में दो अन्य लोगों के शामिल होने का अंदेशा भी जताया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

कांप गए हाथ तो बच गया पिता

मां के बाद पिता की हत्या में बेटे के हाथ कांप गए।शायद यही वजह रही कि रोशन सिंह पटेल जिंदा है। जल्लाद बेटा योजना के तहत पिता को मारने के इरादे से उनकी चारपाई तक पहुंचा था। उस समय रोशन गहरी नींद में सो रहे थे। उसके पास पूरा मौका था।हिमांशू जुआरी बताया जाता है। हिमांशू ऑनलाइन सट्टा, जुआ खेलता था। हिमांशू कई लोगों से बैंक लोन के नाम पर कर्ज भी ले रखा था।

जेवर के चक्कर से हिमांशू था तनाव में

कर्ज के चक्कर में तीन दिन पहले हिमांशू मां के कमरे से 15 लाख के सोने के जेवरात और एक किलो चांदी भी चोरी की थी। जेवरात चोरी करने का पता चलने पर सोमवार को पिता ने फटकारा था और जेवरात लाने की बात कही थी। इस दौरान किसी से मोबाइल पर हिमांशू ने पिता की बात कराई थी। मोबाइल पर बात करने वाले शख्स ने बोला था कि जेवरात लौटा देगा। जेवर के चक्कर से हिमांशू तनाव में था।मां भी जेवरात के लिए दबाव बना रही थी।

नदी में फेंकना चाहता था मां का शव

हिमांशू ने मां की हत्या के बाद शव को भूसे की प्लॉस्टिक बोरे में भरा था। उसे मालूम था कि करीब एक बजे के आसपास पिता राजापुर से लौट आएगें। इसी वजह से मंगलवार सुबह ही हत्या कर दी। उसने आनन-फानन ट्रैक्टर ट्रॉली में शव का बोरा रखा और नदी के किनारे छिपाकर भाग आया था। मां की हत्या का पिता से राज खुलने का डर था। हिमांशू नदी में शव फेंकना चाहता था। दो साथियों संग शाम लगभग पांच बजे हिमांशू मोटरसाइकिल से पहुंचा था।

चौकीदार ने तीनों को टोंका था और दोबारा न आने को बोला

नदी के किनारे शवदाह का निर्माण हो रहा है। निर्माण सामग्री की सुरक्षा के लिए वहां चौकीदार झोपड़ी बनाकर रहता है। चौकीदार ने तीनों को टोंका था और दोबारा न आने को भी बोला था। इसी वजह से हिमांशू बारिश में खेत पर पानी लगाने के बहाने फिर घर से निकला था।रात लगभग 11 बजे हिमांशू मोटरसाइकिल से साथियों के साथ शव को ठिकाने लगाने टीले पर गया था। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि रात को मोटरबाइक सवार उसे झोपड़ी में देखकर भाग निकले थे। पुलिस हिमांशू के साथ रहने वाले दोस्तों की भी तलाश में जुटी है।

चरवाहे ने दोपहर को देखा शव, पुलिस को नहीं दी खबर

ट्रैक्टर ट्रॉली से शव का बोरा उतारकर टीले पर रखने के बाद हिमांशू लौट रहा था। टीले से कुछ दूरी पर चरवाहे बकरी चरा रहे थे। एक चरवाहे ने हिमांशू से बोरे के बारे में भी पूछा था। कबाड़ का बोरा बताकर हिमांशू चला गया था। चरवाहा कुछ समय बीतने के बाद बोरे के पास पहुंचा। उसने बोरे के बंधन की ओर टटोला। किसी का शव होने का उसे अहसास हुआ। इसके बाद उसने शव महिला या फिर पुरुष का है, यह जानने के लिए पैरों को छूकर भी देखा था। पैर में बिछिया, पायल होने से महिला का शव जानकर वह अपने गांव ऐरई लौट गया। पूरे गांव में चर्चा फैलने के बाद भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

पिता के 55 लाख का बीमा, मां के नहीं मिले कागज

हिमांशू की उम्र 23 से 24 साल के आसपास है।हिमांशू के दिमाग में साजिश दो माह से चल रही थी। साजिश के तहत पिता और मां को बीमा के लिए प्रेरित किया था।हिमांशू ने पिता की एक पॉलिसी दिसंबर माह में 30 लाख व दूसरी फरवरी माह में 25 लाख की ली थी। हिमांशू ने मां की बीमा पॉलिसी कराई थी। मां की पॉलिसी के कागज हिमांशू ने अपने पास ही रखे थे। पॉलिसी में नॉमिनी हिमांशू ही था।

मृतका के बड़े बेटे को जेठ ने ले रखा है गोद

मृतका प्रभा के दो बेटे अंकुर और हिमांशू हैं। छोटा हिमांशू मां और पिता के साथ रहता था। बड़े बेटे अंकुर को मृतका के सेवानिवृत्त फौजी जेठ लाल सिंह ने गोद ले रखा था। जेठ लाल सिंह प्रयागराज में रहते हैं।जेठ लाल के कोई संतान नहीं है। हिमांशू के चुराए जेवरातों में अंकुर भी हिस्सेदार था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     Mohanlalganj Lok Sabha Seat: हाई प्रोफाइल मोहनलालगंज सुरक्षित सीट पर भाजपा के कौशल किशोर हैट्रिक लगाने की कर रहे हैं, कोशिश     |     प्यार, इश्क, अपहरण और फिर हत्या के कॉकटेल का पुलिस ने किया ख़ुलासा ,हेड कांस्टेबल ने रची थी साजिश     |     दिल दहला देने वाला मामला आया सामने,पहले गला-हाथ और पेट में चाकू से कई वार, आंखे निकाल शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका     |     आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई बस; 4 लोगों की मौत     |     स्टंटबाज ने 4 साल के मासूम को कुचला, हाथ छोड़कर चला रहा था बाइक     |     आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद     |     पटना से मुंबई जा रही ट्रेन में मिला महिला का सिर कटा शव, हाथ-पैर तोड़कर सूटकेश में किया था पैक     |     लोकसभा चुनाव:अजय राय क्या गाजीपुर में करेंगे अपने सबसे बड़े जानी दुश्मन मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल का प्रचार     |     द्रौपदी का सिर्फ चीरहरण ही नहीं, बल्कि चरित्र हनन भी हुआ, स्वाति मालीवाल मामले पर भाजपा ने ऐसा क्यों कहा     |     लालू प्रसाद यादव मुसलमानों को आरक्षण देना ही चाहते हैं तो वह पाकिस्तान चले जाएं- हिमंता बिस्वा सरमा, सीएम असम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000