छोटे भाई ने रॉड से हमला कर की बड़े भाई की हत्या; बोला- ‘मां-पापा उसे ज्यादा करते थे प्यार, इसलिए मार डाला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। यह पूरी घटना जिले के कैंट थाना इलाके के अशोकनगर की है। यहां के रहने वाले एलएलबी के छात्र शिवम मिश्रा (25) की घर में चेहरे पर लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। इस हत्या का आरोप उसके छोटे भाई पर लगा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस को एक हैरान करने वाली बात बताई।

आरोपी ने बताई हत्या की वजह…

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मम्मी-पापा बड़े भाई को ज्यादा प्यार करते थे, इसलिए उसने उसे मार डाला। आरोपी ने कहा, वह मुझे पागल बोलता था। कहता था वकील बनने के बाद वह उसे जेल भिजवा देगा। मम्मी-पापा भी उसकी ही बात मानते थे। मैं कुछ कहता था तो सुनते ही नहीं थे। मैं क्या करता? इसलिए मैंने उसे मार दिया।

आरोपी ने रॉड से किया था अपने भाई पर हमला…

पुलिस पूछताछ में आरोपी के चचेरे भाई ने बताया कि शनिवार सुबह चाची किचन में थी और चाचा अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान भीतर कमरे में सो रहे शिवम पर आरोपी ने रॉड से हमला कर दिया। आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि शिवम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और बगल में खून से सनी रॉड पड़ी थी। घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे एसआरएन अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000