पहले मांगी 6 करोड़ की फिरौती, फिर दोस्तों ने हत्या कर 4 फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दी कारोबारी के बेटे की लाश

अमरोहा। ग्रेटर नोएडा के एक नामी यूनिवर्सिटी के बीबीए के छात्र यश मित्तल की गुमशुदगी की जांच कर रही कोतवाली दादरी पुलिस और स्वाट टीम ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच के दौरान गुमशुदा छात्र के एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया। जिसने बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिल कर छात्र यश मित्तल की हत्या कर शव तिगरिया अमरोहा के जंगल में गाढ़ दिया। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को दादरी में हुए मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। अभी एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। यह तस्वीर है यश मित्तल की जो ग्रेटर नोएडा की एक नामी यूनिवर्सिटी में बीबीए का छात्र है। यश 26 फरवरी की रात से ही अपने हॉस्टल से गायब था। यश के पिता दीपक मित्तल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। उन्होने अपने बेटे की गायब होने की गुमशुदगी दादरी थाने में लिखवाई थी। इसी बीच उनके फोन पर यश के फोन से बेटे को छोड़ने की एवज में 6 करोड़ की फिरौती की मांग की की गई। इसकी तहरीर प्रदीप मित्तल द्वारा दादरी थाने में दी गई। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों का गठन कर जनपद गजरौला में ऑपरेशन चला कर सर्विलांस की मदद से यश के दोस्त रचित को पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर यश का शव तिगरिया अमरोहा के जंगल से बरामद किया गया।

पार्टी के दौरान की गई हत्या…

डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पुछताछ के दौरान रचित ने बताया कि 26 फरवरी को यश मित्तल को फोन करके पार्टी करने के लिए यूनिवर्सिटी में बुलाया गया था। यश मित्तल अपने साथी रचित, शिवम, सुशांत, और शुभम चौधरी के साथ मिलकर तिगरिया अमरोहा के जंगल में बैठकर पार्टी की गई थी। पार्टी के दौरान यश मित्तल की किसी बात को लेकर उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। और उन लोगों यश मित्तल की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को 5 से 6 फीट गड्ढा खोदकर गाढ़ दिया। इस मामले में गजरौला पुलिस द्वारा पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार…

डीसीपी ने बताया कि हत्या करने के बाद पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए आरोपी अपहरण संबंधित मैसेज मृतक के मोबाइल से भेज रहे थे। पुलिस जब इस वारदात में शामिल आरोपियो कि तलाश कर रही थी, उसी दौरान उनके दादरी में होने की सूचना मिली, पुलिस ने हत्या में शामिल तीन आरोपियों को दादरी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, अभी एक आरोपी शुभम चौधरी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000