नहर में बारातियों की कार गिरने से तीन की मौत,लापता लोगों की तलाश में NDRF का रेस्क्यू जारी

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बारातियों भारी एक ईको कार बारिश के चलते नहर में जा गिरी। नहर में कार गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।कार में लगभग आठ लोग सवार थे। पांच लोगों को नहर से निकाल लिया गया है,जबकि तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव टीमें लगाई गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ईको कार में सवार होकर आठ लोग बुलंदशहर के शेरपुर गांव से अलीगढ़ पिसावा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के कपना नहर में ईको कार गिर गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने पांच लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला,जिसमें 18 वर्षीय अंजली,22 वर्षीय कांता और 21 वर्षीय मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है,जबकि तीन लोग अभी भी नहर में लापता हैं। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू में जुटी हुई है। डीएम, एसएसपी सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

इस दर्दनाक हादसे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है और घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है। मामले में जानकारी देते हुए बुलंदशहर के एसएसपी ने बताया कि थाना जहांगीरपुर के कपना नहर में ईको कार गिरी है। लापता तीन लोगों के लिए अभी रेस्क्यू जारी है। मौके पर एनडीआरएफ की टीम सहित तमाम पुलिस व प्रशासन की आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री जी ने भी घटना का संज्ञान लिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000