यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष को हटाया गया,जानें किस अधिकारी को मिली कमान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिपाही पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है।भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है।अब राजीव कृष्ण को भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।बता दें कि रेणुका मिश्रा को अभी प्रतीक्षारत किया गया है। वहीं राजीव कृष्णा को निदेशक सतर्कता अधिष्ठान के साथ डीजी भर्ती बोर्ड का भी चार्ज दिया गया है।उत्तर प्रदेश में 60,000 से अधिक सिपाही भर्ती पदों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। पेपर लीक होने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

पेपर लीक मामले में अब तक कई गिरफ्तारी

पेपर लीक मामले में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।हाल ही में पेपर लीक मामले में एसओजी सर्विलांस सेल, एसटीएफ यूनिट गोरखपुर और इटावा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अभ्यर्थियों की मार्कशीट, एडमिट कार्ड, ब्लैंक चेक, मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद हुआ था। इससे पहले इस मामले में पेपर लीक के आरोपी बलिया का रहने वाला नीरज यादव को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।नीरज यादव पहले मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। हालांकि बाद में उसने नौकरी छोड़ दी थी।नीरज यादव को ही मथुरा के एक शख्स ने आंसर की कापी भेजी थी। एसटीएफ इस मामले में जांच कर रही है।

पेपर लीक पर सीएम योगी ने क्या कहा था

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अभ्यर्थियों के जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। अधिकारियों को अगले 6 महीने में फिर से पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा कराने का आदेश दे दिया गया है। सीएम ने कहा था कि हम लोगों ने पहले दिन से ही संकल्प लिया था कि नियुक्ति की प्रक्रिया अगर ईमानदारी पूर्वक आगे नहीं बढ़ पा रही है तो यह युवाओं के साथ खिलवाड़ है।

सीएम योगी ने इसे राष्ट्रीय पाप बताते हुए कहा था कि अगर युवा के साथ अन्याय होता है तो यह राष्ट्रीय पाप है। हम लोगों ने पहले दिन से तय किया है कि युवाओं के जीवन और उनके भविष्य के साथ जो खिलवाड़ करेगा, हम लोग भी जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाकर उन तत्वों से उतनी ही सख्ती और कठोरतम तरीके से निपटने का काम करेंगे। सरकार ने शुरू में जो कार्रवाई शुरू की थी, एक बार फिर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। क्योंकि हम लोग तकनीकी का उपयोग करते हैं, तो हम लोगों के समान ही वे तत्व भी तकनीकी का उपयोग करने लगते हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000