बाइक सवार बदमाशों ने BSP नेता की गोली मारकर की हत्या

मध्य प्रदेश के छतरपुर में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता महेंद्र गुप्ता की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुप्ता एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और इसी दौरान बाइक पर आए हमलावर ने उनके सिर में गोली मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि महेंद्र गुप्ता को सागर रोड पर सिर में गोली मारी गई। गोली लगने के बाद महेंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक बसपा नेता एक शादी समारोह में शामिल होने छतरपुर आए थे। नेता के निजी सुरक्षाकर्मी अब्दुल मंसूरी ने कहा कि उन्हें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने गोली मार दी। जब तक वह जवाबी कार्रवाई कर पाते, तब तक हमलावर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमलावर को देखा है और उसे पहचान सकता है।

जानकारी के मुताबिक महेंद्र गुप्ता ईशा नगर कस्बे के निवासी थे। उन्होंने साल-2023 का विधानसभा चुनाव बिजावर सीट से बसपा के टिकट पर लड़ा था और वह इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे। वे सरपंच भी रह चुके थे। पुलिस ने इस हत्या को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। महेंद्र गुप्ता मध्य प्रदेश में बीएसपी के बड़े नेताओं में से एक थे। उन्हें पार्टी ने साल-2023 और 2019 में चुनावी मैदान में उतारा था। उन्हें चुनाव में भले ही सफलता नहीं मिली, लेकिन वे अपने क्षेत्र में काफी सक्रिय थे। लोकसभा चुनाव से पहले बीएसपी नेता की हत्या होने से राजनीतिक माहौल गर्मा सकता है। हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण पुलिस काफी तेजी दिखा रही है और तेजी से जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000