अवनीनाथ महादेव मंदिर के बुजुर्ग पुजारी का झाड़ी में मिला शव, पुजारी का शव मिलने से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सरी में स्थित बाबा अवनीनाथ महादेव के पुजारी सिंगारी दास का शव झाड़ी में मिला है। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी है। बांसडीह कोतवाली मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो शव की दशा देखने से ऐसा लग रहा है कि पुजारी की हत्या कर फेंका गया है। बताया यह भी जा रहा है कि, मंदिर के पुजारी कल शाम करीब तीन बजे से गायब थे।

जानकारी के अनुसार अवनी नाथ बाबा के पुजारी राजनाथ तिवारी उर्फ सिंगारी दास (65) पुत्र स्व. रामजस तिवारी बड़सरी गांव के निवासी है। वे विगत तीस वर्षों से घर छोड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा अवनी नाथ शिव मंदिर की पूजा व सेवा करते थे। अवनी नाथ के पुजारी सिंगारी दास कल शाम लगभग तीन बजे से ही मंदिर से गायब थे। उनके शिष्यों व अन्य मंदिर के सेवादारों द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई। मंदिर में रात्रि की आरती भी उनके बिना हुई। पुजारी के परिजनों द्वारा भी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। वहीं मंगलवार की सुबह प्रति दिन अवनी नाथ बाबा की पूजा अर्चना करने जाने वाले लोगो की नजर सड़क के किनारे पड़े शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000