लोकसभा चुनाव: उत्तर से अधिक दक्षिण में मचा घमासान,भाजपा को 370 का लक्ष्य पाने और कांग्रेस को साख बचाने में कर सकता है मदद

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 सीटों के लक्ष्य को पाने और कांग्रेस के लिए अपनी साख बचाने के लिए उत्तर से अधिक दक्षिण भारत का गढ़ महत्वपूर्ण है।वजह उत्तर में भाजपा ने शिखर को लगभग प्राप्त कर लिया है और कांग्रेस का आधार इतना कमजोर हो चुका है कि संघर्ष करके भी कुछ अतिरिक्त प्राप्त करने की स्थिति में नहीं दिखाई दे रही है। इसलिए दोनों भाजपा और कांग्रेस की अपेक्षा दक्षिण पर टिक गई है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण के दौरे कर रहे हैं और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल को ही ठिकाना बना रखा है। कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है और तमिलनाडु की सरकार में भागीदार है। भाजपा को 10 वर्ष के काम और मोदी मैजिक से उम्मीद है।

पटना में लालू ने उठाया सवाल, मोदी ने हैदराबाद में दिया जवाब

राजनीति में दक्षिण के महत्व को ऐसे समझा जा सकता है कि पटना में लालू प्रसाद जब मोदी परिवार पर सवाल उठाया तो पीएम ने जवाब देने के लिए हैदराबाद को चुना। पिछले दो महीने में पीएम ने दक्षिणी राज्यों के छह से ज्यादा दौरे किए हैं। एक दिन पहले एक कार्यक्रम में पीएम ने तेलंगाना को दक्षिण का गेटवे बताया था।

राहुल का ध्यान फिर वायनाड पर

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण दक्षिण से शुरू किया था।कांग्रेस के दो बड़े नेता दक्षिण से ही किस्मत आजमाने जा रहे हैं। केरल के वायनाड से राहुल गांधी और तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर का प्रत्याशी बनना तय है। राजनीतिक विश्लेषक अभय कुमार इस बार भी कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती देख रहे हैं। कुमार कहते हैं कि 2019 में राहुल गांधी ने परंपरागत सीट अमेठी के अलावा केरल की ओर इसी अपेक्षा के साथ रुख किया था कि उत्तर में खराब होती स्थिति को दक्षिण का सहारा मिल सकेगा। इसका फायदा मिला। केरल की 20 में 15 सीटों पर कांग्रेस जीती, जो किसी एक राज्य में प्राप्त सीटों की संख्या के लिहाज से सबसे अधिक है। राहुल गांधी का ध्यान फिर वायनाड पर है।

तमिल संगमम व सेंगोल से साधने की कोशिश

पिछली बार भाजपा को दक्षिण में सिर्फ 29 सीटें ही मिली थी। कर्नाटक में 25, तेलंगाना में 4। इसका अर्थ है कि दक्षिण की एक सौ एक सीटें भाजपा की पकड़ से दूर रहीं। अबकी इसी मोर्चा को मजबूत करना है। प्रयास बढ़ा दिया गया है। बनारस- तमिल संगमम कार्यक्रम के आयोजन से माहौल बनाने में मदद मिली। नए संसद भवन में संगोल को प्रतिस्थापित करके भी।

ये है दक्षिण का गणित

दक्षिण के सबसे बड़े राज्य तमिलनाडु में लोकसभा की 39 सीटें है। दूसरा बड़ा राज्य कर्नाटक है।जहां 28, आंध्र प्रदेश में 25 और तेलंगाना में 17 सीटें हैं। केरल में 20 व पुडुचेरी में एक दक्षिण की कुल 130 सीटें सत्ता दिलाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। 2004 के चुनाव में केंद्र की सत्ता से भाजपा को हटाने व कांग्रेस को लाने में इन राज्यों की बड़ी भूमिका थी। यूपीए को तेलंगाना समेत संयुक्त आंध्र प्रदेश एवं तामिलनाडु की कुल 81 सीटों में से 68 पर जीत मिली थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000