गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा जौनपुर,भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

जौनपुर।उत्तर प्रदेश का जौनपुर जिला आज गुरूवार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद कुमार यादव की सिकरारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह लगभग दस बजे दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।बाइक सवार बदमाशों ने प्रमोद कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रमोद की हत्या की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। बता दें कि प्रमोद कुमार यादव पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला के खिलाफ 2012 में विधानसभा चुनाव लड़ा था।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह 52 वर्षीय प्रमोद कुमार यादव अपने घर से निकले। प्रमोद बोधापुर गांव के मोड़ पर ही पहुंचे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने शादी का कार्ड देने के बहाने इशारा करके गाड़ी रुकवाई।जैसे ही प्रमोद ने शीशा खोला तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर प्रमोद की हत्या कर मौके से फरार हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल प्रमोद कुमार यादव को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।

घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।एसपी ने कहा कि कुछ लोग चिन्हित किए गए हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। बता दें कि मृतक प्रमोद कुमार यादव को 2012 में मल्हनी विधानसभा से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था,लेकिन प्रमोद का पर्चा खारिज हो गया था। इस दौरान धनजंय सिंह की दूसरी पत्नी जागृति सिंह भी चुनाव लड़ रही थीं और सपा से कद्दावर नेता पारसनाथ यादव भी चुनाव मैदान में थे। सपा नेता पारसनाथ यादव तब चुनाव जीत गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000