पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान पर भड़के डीसीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा-फिर हारेगी सपा की गुंडागर्दी,जीतेगी भाजपा

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तीखा पलटवार करते हुए दावा किया कि भाजपा फिर से चुनाव जीतेगी और सपा की गुंडागर्दी फिर हारेगी।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को एक्‍स पर कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव जी ध्यान रखें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी भारत ही नहीं, विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।भाजपा 2014, 2017, 2019 और 2022 का चुनाव (लोकसभा-विधानसभा) जीती और अब 2024 में भी जीतेगी।सपा की गुंडागर्दी फिर हारेगी। मोदी जी का अपमान,नहीं सहेगा हिन्दुस्तान,फिर एक बार मोदी सरकार।

अखिलेश यादव ने दिया था बयान

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शनिवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मोदी का नाम लिए बगैर इशारों में उनकी तुलना हिटलर से की थी। अखिलेश यादव ने कहा था कि जो लोग 2014 में सत्ता में आए थे, वे 2024 में सत्ता से बाहर जाने वाले हैं। कभी 10 साल हिटलर का समय था। वह वहां 10 साल से ज्यादा नहीं रह सका तो अब इनके भी 10 साल भी पूरे हो गए हैं।एडोल्फ हिटलर दो अगस्त 1934 से 30 अप्रैल 1945 तक जर्मनी का फ्यूहरर नेता था। हिटलर 30 जनवरी 1933 से 30 अप्रैल 1945 तक जर्मनी का चांसलर रहा।

भूपेंद्र चौधरी ने कही ये बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने एक बयान जारी कर कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी हताशा दिखाता है और वह 2024 में भाजपा को हराने का जो सपना देख रहे हैं वह मुंगेरीलाल के सपने जैसा है।चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सपा को 2014, 2017, 2019 और 2022 में शर्मनाक हार दी है और यह सिलसिला 2024 ही नहीं आगे भी जारी रहने वाला है। चौधरी कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में इस बार सपा उत्तर प्रदेश से पूरी तरह सफा हो जाएगी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, इनकी हताशा बढ़ती जा रही है। गठबंधन सहयोगी एक-एक कर छोड़कर जा रहे हैं तो हताशा में मानसिक संतुलन खो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विषय में जो अपमानजनक टिप्पणी की है उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000