बस्ती में एक करोड़ की अफीम के साथ बिहार के दो गिरफ्तार,सप्‍लाई देने जा रहे थे लखनऊ

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एसओजी,कोतवाली पुलिस और एटीएस गोरखपुर की संयुक्त टीम ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से आठ किलो 290 ग्राम अफीम बरामद किया है। अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में अफीम कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की है। दोनों तस्करों के आपरधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं। एसपी ने अंतरराज्यीय अफीम तस्कराें को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रविवार की रात एसओजी प्रभारी जनार्दन प्रसाद और कोतवाल विजय कुमार दूबे अपनी टीम के साथ कंपनी बाग चौराहे पर मौजूद थे। इसी बीच एटीएस गोरखपुर की फील्ड यूनिट से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बिहार राज्य के नंबर वाली कार गोरखपुर होते हुए लखनऊ की तरफ जा रही है। इसमें मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।एटीएस उसका पीछा करते हुए आ रही है।

एसपी ने बताया कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम बड़ेवन सर्विस रोड के मोड़ से टोल प्लाजा के बीच घेराबंदी कर एटीएस गोरखपुर की टीम के मदद से कार को रात 8.55 बजे पकड़ लिया। कार में बैठे दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अफीम बरामद की गई। उनके पास से 18053 रुपये भी बरामद किए गए।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अंतर्राज्यीय तस्करों की पहचान मुकेश कुमार कुशवाहा निवासी ग्राम नीलपरसा निकट सिकटा बाजार थाना सिकटा, जिला पश्चिमी चंपारण और दीपेंद्र प्रसाद निवासी धनहर देउली थाना रामगढवा जिला पूर्वी चम्पारण बिहार के रूप में हुई। इस संबंध में कोतवाली बस्ती में आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। वहीं कार को एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे बिहार के रक्सौल बार्डर के पास नेपाल में स्थित भिश्वा मार्केट से अफीम प्राप्त कर लखनऊ तथा आस पास की जगहों पर बेचते थे।दोनों तस्करों के आपरधिक इतिहास खंगाले जा रहे हैं।

अफीम तस्करों गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल, एसओजी टीम प्रभारी के अलावा एटीएस के प्रभारी सूरज कुमार तिवारी, प्रभारी पटेल चौक बृजमोहन सिंह,सर्विलांस सेल प्रभारी शशिकान्त,मुख्य आरक्षी रमेश यादव, इरशाद खान, धीरेन्द्र कुमार, रामेश्वर प्रसाद, प्रदीप कुमार सिंह, शिवचरन चौहान,ज्वाला सिंह, उमेश मिश्र, चंदन पाठक, मदन पासवान,सत्येंद्र सिंह, देवेश यादव, आरक्षी चन्दन भारती,धीरज कुमार और संतोष शामिल रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000