लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन रहा, 19 अप्रैल को होगी 102 सीटों पर वोटिंग

देश में 19 अप्रैल को होने वाले देश में होने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का आज (बुधवार) आखिरी दिन है। इस समय देश में 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया चल रही है। बता दें 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को पूरा हो रहा है। 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों को कवर किया जाएगा। पहले चरण में 102 सीटों पर चुनाव होना है, जिसमें से 98 सीटों पर नामांकन का आज अंतिम दिन है।

वहीं बिहार की चार सीटों पर नामांकन करने की आखिरी तारीख कल (गुरुवार) यानी  28 मार्च 2024 है। बिहार में पर्चों की जांच 30 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल है। पहले चरण में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इस दिन 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जायेंगे। 27 मार्च को 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में नामांकन की आखिरी तारीख है। बिहार में त्योहारों के चलते नामांकन की आखिरी तारीख 28 मार्च है।

30 मार्च तक होगी नाम वापसी

भारत निर्वाचन आयोग ने 16 मार्च, 2024 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 18वीं लोकसभा चुनाव- 2024 के लिए पूर्ण मतदान कार्यक्रम की घोषणा की थी। आयोग के मुताबिक 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में सात चरणों में 1 जून तक मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पहले चरण के लिए 27 मार्च तक नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित था।

हालांकि, बिहार में ये तारीख 28 मार्च तक है। बिहार में 28 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है, जबकि 30 मार्च को स्क्रूटनी होगी। बिहार में 2 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकता है। जबकि बाकी राज्यों में नाम वापसी की आखिरी तारीख 30 मार्च है। 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। जबकि उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई , 25 मई और 1 जून को वोट डाले जायेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आयेंगे।

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतदान का पहला चरण 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 102 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए होगा। शेष चरण 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को निर्धारित किए गए हैं। प्रथम चरण में 102 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 89 सीटों पर, तीसरे चरण में 94 सीटों पर, चौथे चरण में 96 सीटों पर, पांचवें चरण में 49 सीटों पर, छठे चरण में 57 सीटों पर और अंत में सातवें चरण में 57 सीटों पर मतदान होगा।

पहले चरण में किन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में होंगे चुनाव (कितनी सीटें) ?

अरुणाचल (2), असम (5), बिहार (4), छत्तीसगढ़ (1), मध्य प्रदेश (6), महाराष्ट्र (5), मणिपुर (2), मेघालय (2), मिजोरम (1), नागालैंड (1), राजस्थान (12), सिक्किम (1), तमिलनाडु (39), त्रिपुरा (1), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (5), पश्चिम बंगाल (3), अंडमान-निकोबार (1),  जम्मू-कश्मीर (1), लक्षद्वीप (1), पुडुचेरी (1) पर चुनाव सम्पन्न होंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000