छुट्टी पर घर आए फौजी को पत्नी ने पेट्रोल डाल जिंदा जलाया, बच्चों ने सुनाई आंखों देखी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में पत्नी ने ही पति की बेरहम तरीके से हत्या कर दी। होली की छुट्टी पर घर आए फौजी को उसकी ही पत्नी ने कमरे में सोते समय पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे वो बुरी तरह से झुलस गए और इलाज के दौरान फौजी की दर्दनाक मौत हो गई। पत्नी को शक था कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। बस इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ।

देखते ही देखते पत्नी ने अपने दो छोटे बच्चों के सामने ही पति को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आग लगा दी। मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में इस वारदात के बाद से सनसनी फैल गई है। जम्मू में तैनात सूबेदार चरण सिंह निषाद हाल ही में होली की छुट्टियों पर घर आए थे। बीते दिन अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ उनका विवाद हुआ था। पति-पत्नी एक दूसरे पर अवैध संबंधों को लेकर शक किया करते थे।

पत्नी की गिरफ्तारी के बाद फौजी का अंतिम संस्कार

मृतक फौजी चरण सिंह निषाद का शव सेना के जवान गांव लेकर पहुंचे। जहां राष्ट्रीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार करने से परिजनों ने मना कर दिया। मृतक फौजी की मां और भाई ने मांग की पत्नी पर मुकदमा लिख उसे गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद पुलिस ने पत्नी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और पत्नी को हिरासत में भी ले लिया। इसके बाद ही फौजी का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जिंदा जलता हुआ बाहर आया फौजी

पत्नी को शक था की पति ने दूसरी शादी कर ली है, बस इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और थोड़ी देर बाद घर से फौजी जिंदा जलता हुआ बाहर आया। पड़ोसियों ने इस घटना को देखा तो आग बुझाकर घायल फौजी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत नाजुक देख उसे लखनऊ के कमांड हॉस्पिटल भेज दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि पत्नी ने ही सोते समय पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। फौजी के खुद के बच्चों का भी पुलिस के सामने कहना है की मम्मी ने ही पापा को सोते समय जलाया है। बच्चों के इस बयान के बाद से पत्नी के खिलाफ पुलिस ने जांच बैठा दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000