मुजफ्फरनगर में गरजे सीएम योगी, कहा-अब कांवड़ यात्रा से पहचान है, कर्फ्यू से नहीं

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कसकर तैयारी में जुटी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 27 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराने के लिए भाजपा जुटी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर पहुंचे।सीएम ने यहां जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य इस बार 400 से पार का है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी मैदान में उतर आए हैं। बुधवार को सीएम योगी ने मथुरा में चुनावी प्रचार किया था। पीएम मोदी भी मेरठ से चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

सीएम योगी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब आपका वोट गलत हाथों में जाता था तो मुजफ्फरनगर में महीनों तक कर्फ्यू लग जाता था। अब जब आपका वोट सही हाथों में जा रहा है तो मुजफ्फरनगर कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा के लिए जाना जाने लगा। सीएम ने कहा कि जब आपके वोट गलत हाथों में गए तो न केवल मुजफ्फरनगर बल्कि पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अराजकता की आग में झोंक दिया गया। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। स्थिति इतनी खतरनाक थी कि लोग यहां आने से डर रहे थे। जब आपका वोट सही हाथों में गया, सही पार्टी को गया तो अराजकता खत्म हो गई।

बताते चलें कि मथुरा सांसद हेमा मालिनी को भारतीय जनता पार्टी ने फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। जब से अरुण गोविल को मेरठ से प्रत्याशी बनाया गया है, तब से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा का लक्ष्य है कि पश्चिमी यूपी की 27 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर जीत का परचम लहराया जाए। साल- 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी से भाजपा केवल 19 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहरा पाई थी। पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी से भाजपा को 5 लोकसभा सीटों का नुकसान झेलना पड़ा था। इसी लिहाज से सीएम योगी पश्चिमी यूपी में खासा एक्टिव नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी भी मेरठ से चुनाव अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000