लोकतंत्र में एक-एक वोट की बड़ी अहमियत है, एक वोट जहां कर्फ्यू लगा देता है, वहीं एक वोट ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा भी निकलवाता है

अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अमरोहा पहुंचे।हाईवे स्थित वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में वासुदेव तीर्थ स्थल को नमन करते हुए सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत की। अमरोहा के ढोलक का नाम लेते हुए सीएम ने कहा कि जिस तरह से कोई भी मांगलिक कार्यक्रम अमरोहा की ढोलक के बिना अधूरा है, उसी तरह लोकतंत्र का यह पर्व भी अमरोहा वासियों के मतदान के बिना अधूरा ही है।

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की बड़ी अहमियत है। एक वोट जहां कर्फ्यू लगा देता है, वहीं एक वोट ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा भी निकलवाता है। सीएम ने कहा कि साल- 2014 से पहले देश के अलग हालात थे, अब देश की तस्वीर बदल रही है। भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है। विकास के साथ आस्था का संगम और भी दृढ़ हो रहा है। अयोध्या का मंदिर इसकी मिसाल है।

सीएम ने कहा कि साल- 2014 से पहले सपा, बसपा और कांग्रेस परिवार और अपना विकास करते थे।उसके बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। वह पूरे देश को अपना परिवार मान कर कार्य कर रहें हैं। किसान, महिला, मजदूर सबका सम्मान बढ़ा है। नक्सलवाद, आतंकवाद पूरी तरह खत्म हो गया है।

चौधरी चरण सिंह को किसानों का मसीहा बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि भाजपा उनकी विचारधारा को लेकर काम कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसान, प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। वह कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत खलिहान से होकर गुजरता है।सरकार ने किसानों के हितों को लेकर लगातार काम किया है। सीएम ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी दल परिवारवाद तक सीमित होकर रह गए, लेकिन मोदी ने राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम किया है।

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा सरकार बिना तुष्टिकरण कार्य कर रही है। पुरानी सरकारों ने आस्था के साथ खिलवाड़ कर कांवड़ यात्रा नहीं निकलने दी जाती थी, लेकिन अब हर वर्ग और समाज की आस्था का सम्मान किया जाता है। सीएम ने कहा कि सरकार समस्या नही बल्कि समाधान के लिए होनी चाहिए। सीएम ने सम्मेलन के दौरान कंवर सिंह तंवर के लिए वोट की अपील की। साथ ही प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से समाज को जागरूक कर अधिक से अधिक वोट करने की अपील भी की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000