मुलायम सिंह यादव का असली उत्तराधिकारी मैं हूं, आजमगढ़ में दफ्तर के उद्घाटन पर बोले बीजेपी नेता निरहुआ

आजमगढ़। बीजेपी सांसद और आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट से प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के भवरनाथ स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शनिवार को उद्घाटन हुआ। पहले निरहुआ की जीत के लिए विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष आजमगढ़ कृष्णपाल, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, पूर्व जिला अध्यक्ष पीपी राय, जिला प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, पूर्व विधायक वंदना सिंह आदि की मौजूदगी में फीता काट कर केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ।

मीडिया से बातचीत करते हुए दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि 24 घंटे तीसों दिन 12 महीने यह कार्यालय रहता है। हम लोग वह प्रत्याशी नहीं हैं जो सिर्फ चुनाव में आएं। कार्यालय खोलें और चाहे जीते चाहे हारें। भाग जाएं। हम लोग पूरे समय रहते हैं। आज जो केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ है, पूजा-पाठ करके किया गया है। बाकी यह कार्यालय तो हमेशा रहता है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए निरहुआ ने कहा कि भले ही वह कह रहे हैं कि हम आजमगढ़ में रहेंगे लेकिन सिर्फ तीन दिन रहेंगे। वह तीन दिन वाले नेता हैं। निरहुआ ने कहा कि हम लोग जमीनी नेता हैं। हार-जीत अपनी जगह है।

लेकिन हम जनता के बीच में रहते हैं। हारने के बाद भी जनता के बीच थे और जीतने के बाद भी जनता के बीच में हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी हम जीतेंगे और जनता का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ में अच्छा काम किया था। इसके बाद जनता ने अखिलेश यादव को मौका दिया लेकिन वह 4 साल में ही मैदान छोड़कर भाग गए इसलिए नेताजी का असली उत्तराधिकारी मैं हूं जो नेताजी के काम को आगे बढ़ा रहा हूं। आजमगढ़ में रिंग रोड बन रहा है। एयरपोर्ट का उद्घाटन हो गया। विश्वविद्यालय का उद्घाटन हो गया। संगीत महाविद्यालय बन रहा है इसलिए हम कह रहे हैं कि जो धरती पर काम करता है वही धरतीपुत्र मुलायम सिंह उत्तराधिकारी हो सकता है। हवा में रहने वाला नहीं।

निरहुआ ने कहा कि धर्मेंद्र यादव तीन दिन वाले नेता हैं, तीन दिन रहने वाला नेता 30 दिन रहने वाले नेता से चुनाव नहीं लड़ पाएगा। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत पर उठ रहे सवाल पर सांसद निरहुआ ने कहा कि इसकी जांच होगी। सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोप तो कुछ भी लगाया जा सकता है। मुख्तार अंसारी के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। यह कानून तय करता है। कोर्ट तय करता है कि अपराध किया है या नहीं किया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000