दहेज में नहीं मिली फॉर्च्यूनर गाड़ी और 21 लाख रुपये तो पति ने घरवालों के साथ मिलकर कर दी पत्नी की हत्या

नोएडा। देश की राजधानी से सटे नोएडा में एक महिला दहेज की भेंट चढ़ गई। पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला, क्योंकि महिला के परिवारवाले दहेज की मांग पूरी नहीं करर पाए थे। दहेज में फॉर्च्यूनर कार और 21 लाख रुपये नकद की मांग की गई थी। पीडि़ता करिश्मा के भाई दीपक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने शुक्रवार को अपने परिवार को फोन किया और उन्हें बताया कि उसके पति विकास ने अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ मिलकर उसे पीटा है। जब वे उसे देखने उसके घर पहुंचे तो उसे मृत पाया।

दहेज में दी थी SUV कार और 21 लाख रुपये…

करिश्मा ने दिसंबर 2022 में विकास से शादी की और यह जोड़ा ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 के खेड़ा चौगानपुर गांव में विकास के परिवार के साथ रहता था। दीपक के मुताबिक, उनके परिवार ने शादी के वक्त दूल्हे के परिवार को 11 लाख रुपये का सोना और एक एसयूवी कार भी दी थी। हालांकि, विकास का परिवार वर्षों तक अधिक दहेज की मांग करता रहा और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

लड़की का जन्‍म होने पर और बिगड़ी स्थिति… 

दीपक ने कहा कि जब करिश्‍मा ने एक लड़की को जन्म दिया, तो दुर्व्यवहार और भी बदतर हो गया और दोनों परिवारों ने विकास के गांव में कई पंचायत बैठकों के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने की कोशिश की। दीपक ने आरोप लगाया कि करिश्मा के परिवार ने उसके परिवार को 10 लाख रुपये और दिए, लेकिन दुर्व्यवहार नहीं रुका।

हत्‍या का मामला दर्ज, पति और ससुर गिरफ्तार…

विकास के परिवार ने हाल ही में करिश्मा से एक फॉर्च्यूनर कार और 21 लाख रुपये की नई मांग की। विकास, उसके पिता सोमपाल भाटी, उसकी मां राकेश, बहन रिंकी और भाई सुनील और अनिल के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का मामला दर्ज किया गया है। विकास और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000