बाप-बेटे की हत्या कर भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ के दौरान लगी गोली 

आरा। बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिला से है जहां डबल मर्डर की घटना के बाद पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हुई है। पूरा मामला मंगलवार की सुबह का है जब जमीनी विवाद में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोहरे हत्याकांड की घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरा मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव से जुड़ा हुआ है, जहां खेत में फसल की कटाई कर रहे बाप बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर में हुई फायरिंग की इस घटना में बाप-बेटे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची उदवंतनगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और आरोरपियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान उदवंतनगर के बेलाउर में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई जो कि अभी भी जारी है।

पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में हत्या कर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने घेरा। इस दौरान दो अपराधियों को गोली लगी है वहीं तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को जो डबल मर्डर की घटना हुई उसमें मृतकों में रामाधार यादव और उसका पुत्र मुकेश यादव शामिल हैं। इन लोगों का पूर्व से ही अपने पटीदारों से जमीन का विवाद चल रहा था। महज दो कट्ठा जमीन के लिए पिछले कई वर्षों से दो पटीदारों के बीच आपस में विवाद चल रहा था।

इसी मामले में रामाधार यादव को सजा हुई थी और वह जेल में थे लेकिन अभी जमानत पर छूटकर बाहर आया था और मंगलवार को फसल की कटनी करने के लिए खेत में गए हुए थे, तभी इस घटना को अंजाम देते हुए गोली मारकर बाप-बेटे की हत्या कर दी गई। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची घटना के संदर्भ में सहायक पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद में बाप-बेटे की हत्या की गई है और यह विवाद कई वर्षों से चला रहा है इसमें कई लोगों की हत्या हो चुकी है और आज भी बाप बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000