कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में गोवा, मध्यप्रदेश और दादर की 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। मध्यप्रदेश की ग्वालियर सीट से प्रवीण पाठक और मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार को टिकट दिया गया है। यह कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की 14वीं लिस्ट है।

इससे पहले कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार (चार अप्रैल, 2024) को उम्मीदवारों की 13वीं सूची जारी की थी। इस लिस्ट में तीन प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए थे और ये तीनों कैंडिडेट्स गुजरात के लोकसभा क्षेत्रों (सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और वडोदरा) से उतारे गए थे। पार्टी ने सुरेंद्रनगर से रित्विक भाई मकवाना, जूनागढ़ से हीरा भाई जोटवा और वडोदरा से जसपाल सिंह पढियार को टिकट दिया है।

कांग्रेस की 14वीं लिस्ट में किसे मिला कहां से मिला टिकट

राज्य लोकसभा क्षेत्र का नाम उम्मीदवार का नाम
गोवा नॉर्थ गोवा रमाकांत खलाप
गोवा साउथ गोवा विरियाटो फर्नांडीस
मध्य प्रदेश मुरैना सत्यपाल सिंह सिकरवार
मध्य प्रदेश ग्वालियर प्रवीण पाठक
मध्य प्रदेश खांडवा नरेंद्र पटेल
दादरा और नगर हवेली दादरा और नगर हवेली (एसटी) अजीत रामजीभाई महला

 

कांग्रेस ने अब तक घोषित किए 241 उम्मीदवार

कांग्रेस अब तक अपने 14 लिस्ट में कुल 241  उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. पार्टी ने 14वीं लिस्ट आने से पहले तक 13 अलग-अलग सूचियों में 235 उम्मीदवार घोषित किए थे, शुक्रवार को 6 और प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद यह संख्या 241 हो गई है। देश में 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। आगे छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा और चार जून, 2024 को मतगणना होगी।

एक दिन पहले ही पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार (5 अप्रैल 2024) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसे न्याय पत्र नाम दिया गया है। ये मेनिफेस्टो 5 ‘न्याय’ और 25 ‘गारंटी’ पर आधारित है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में घोषणापत्र जारी किया था। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में हर वर्ग के लिए कई तरह के वादे किए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000