बेटा जहां कहेगा वहां तेरी भाषा में जवाब दूंगा, राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने इमरान मसूद को किया चैलेंज

सहारनपुर। सहारनपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो करीब 3 मिनट का है। इस वीडियो में चुनावी सभा को संबोधित करते समय पीडब्ल्यू राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह कांग्रेस नेता और गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद को चैलेंज कर रहे हैं। वीडियो में बोल रहे हैं, बेटा क्षत्रिय कुल में जन्मा हूं। रघुकुल का वंशज हूं, महाराणा प्रताप की सौगंध खाकर कहता हूं, समय रख लेना, जहां तू कहेगा वहां जाकर तेरे समाज के बीच तेरी भाषा में जवाब दूंगा। देश की लोकसभा सीट नंबर एक सहारनपुर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके चलते यहां पर इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। जब से ननौता क्षेत्र में राजपूत समाज का महाकुंभ हुआ है तो सभी दल उन्हें अपने पाले में लाने के लिए प्रयासरत है। राजपूत महाकुंभ में यह ऐलान किया गया था कि देशभर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों का बायकॉट किया जाएगा और जो भी उन्हें हराने की स्थिति में होगा, समाज उसे वोट करेगा। महाकुंभ में आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी ने राजपूत समाज के करीब 80 लोकसभा सांसदों के टिकट काटे हैं और समाज के अनदेखी की गई है। इसी बात से नाराज होकर राजपूत समाज ने बीजेपी के बायकॉट का ऐलान किया।

राजपूज समाज को साधने पहुंचे राजनाथ सिंह…

इस पंचायत के बाद से ही सभी राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है। राजनीतिक पार्टियां राजपूत समुदाय के मतदाताओं को लुभाने में जुटी हुई हैं। भाजपा ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बुधवार को बेहट विधानसभा क्षेत्र में रैली आयोजित कराई। इसमें बड़ी समाज संख्या में राजपूत समाज के लोगों को जमा किया गया। इस रैली के माध्यम से संदेश देने का प्रयास किया गया कि राजपूत समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ था और साथ रहेगा। इस रैली में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह को प्रमुखता दी गई।

इमरान मसूद ने चला दांव…

पूर्व विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद भी लगातार राजपूत समाज के लोगों को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के स्थान पर ठाकुर समाज के संदीप राणा को कांग्रेस का सहारनपुर जिला अध्यक्ष बनवाया था। संदीप राणा को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जहां चौधरी मुजफ्फर अली के समर्थकों ने रोष व्यक्त किया था। वहीं राजपूत समाज ने इसका स्वागत करते हुए इमरान मसूद की हिमायत करने की बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह कह रहे हैं कि राजपूत समाज ने उन्हें समर्थन का ऐलान कर दिया है और उनकी जीत निश्चित है। देवबंद विधानसभा क्षेत्र से विधायक और यूपी सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने पलटवार करते हुए इमरान मसूद पर निशाना साधा है।
क्षत्रिय कुल में जन्मा हूं, रघुकुल का वंशज हूं…

देवबंद से भाजपा विधायक और यूपी सरकार में राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि भाजपा की चुनावी सभा चल रही है और मंच पर पूर्व सांसद और लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा भी बैठे हैं। यह वीडियो क़रीब 2 मिनट 39 सेकेंड का है। पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री को बृजेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी समाज के बुजुर्गों के बारे में गलत शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके बाद मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा, बेटा क्षत्रिय कुल में जन्मा हूं, रघुकुल का वंशज हूं और महाराणा प्रताप की सौगंध खाता हूं। समय रख लेना तेरे ही समाज में जाकर जहां तू कहेगा, वहां आकर जवाब दे दूंगा।

राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि यह सामने बैठा हुआ समाज वह है, जिसने अकबर, गौरी और बाबर से लड़ाई लड़ी है। क्षत्रिय समाज के लोग बाबर, गौरी और अकबर के वंशजों के साथ नहीं जाएंगे। बल्कि उस दल के साथ जाएगा, जिसने समाज के महापुरुषों को सम्मान दिया है। अब देखना होगा कि पूर्व विधायक इमरान मसूद, यूपी सरकार के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह के बयान के बारे में क्या जवाब देते हैं। फिलहाल उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000