ईरान के कब्जे में 17 भारतीय इजरायल के साथ तनाव के बीच खामेनेई की कुख्यात आर्मी का बने शिकार

तेल अवीव। ईरान की नौसेना के कमांडो ने इजरायल से जुड़े जिस जहाज पर कब्जा किया है, उस भारतीय नागरिकों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि यूएई से चले इस जहाज के बोर्ड पर 17 भारतीय नागरिक मौजूद थे। एमएससी एरीज नाम का ये जहाज मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट के लिए आ रहा था। जहाज पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, उसी समय हेलीकॉप्टर से उतरे ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के कमांडों ने जहाज पर कब्जा कर लिया। जहाज पर मौजूद भारतीयों के बारे में अभी कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ने जहाज के ईरान के कब्जे में होने की पुष्टि की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इजरायल के साथ रिश्ते के आरोप में एमएससी एरीज पर कब्जा किया गया है। लंदन की कंपनी जोडियाक मेरिटाइम के इस जहाज पर पुर्तगाल का झंडा लगा हुआ था। जोडियाक ग्रुप इजरायली अरबपति इयार ओफेर का है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि हेलीकॉप्टर से हथियारबंद कमांडो जहाज पर उतर रहे हैं।

खामेनेई को रिपोर्ट करता है रिवॉल्यूशनरी गार्ड…

वीडियो में नजर आ रहा हेलीकॉप्टर ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड से जुड़ा बताया जा रहा है। रिवॉल्यूशनरी गार्ड पहले भी जहाजों पर हमले कर चुका है। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड को अमेरिका ने आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाल रखा है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को सीधे रिपोर्ट करने वाले रिवॉल्यूशनरी गार्ड की नेवी समय फारस की खाड़ी में ऑपरेशन के लिए कुख्यात है।

ईरान और इजरायल के तनाव का शिकार भारतीय…

ईरान ने इजरायली जहाज पर कब्जे की घटना को ऐसे समय में अंजाम दिया है जब लगभग दो सप्ताह पहले हुए हमले के चलते दोनों देशों के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं। 1 अप्रैल को सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास पर मिसाइल से हमला हुआ था। हमले में ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड के सीनियर कमांडर जनरल मोहम्मद रेजा जहेदी और उनके डिप्टी समेत 7 ईरानी सैन्य अधिकारी मारे गए थे। ईरान ने इस हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

खामेनेई ने दी थी धमकी…

बीते बुधवार को तेहरान में एक सभा को संबोधित करते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल को शैतान बताते हुए सजा देने की बात कही थी। खामेनेई ने कहा था कि वाणिज्य दूतावास पर हमला हमारी जमीन पर हमले की तरह था। जिन शैतानी ताकतों ने इस काम को अंजाम दिया है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए और सजा जरूर मिलेगी। इसके बाद से ही माना जा रहा है कि ईरान हमला कर सकता है। अमेरिका ने भी इजरायल पर ईरान के हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है। अब इस बार इजरायल और ईरान के तनाव का शिकार भारतीय हुए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000