सीकर में एक्सीडेंट के बाद कार में लगी आग, एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

राजस्थान के सीकर में जीण माता मंदिर का दर्शन कर लौट रहा मेरठ का परिवार अपने पैतृक गांव जाना चाहता था, लेकिन वह परिवार रास्ता भटक गया था। इसी दौरान चूरू-सालासर स्टेट हाईवे पर उनकी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार में आग लग गई, जिससे 2 बच्चियों समेत 7 लोग एक ही परिवार के जिंदा जल गए। हादसे में हार्दिक बिंदल, उनकी पत्नी स्वाति, मां मंजू और बेटी सिदीक्षा और रिदीक्षा की मौत हो गई। मौसी नीलम गोयल और मौसेरे भाई आशुतोष गोयल की भी जान चली गई। हार्दिक के चचेरे भाई शुभम बिंदल ने बताया कि रविवार सुबह सभी जीण माता के दर्शन के लिए गए हुए थे।

हादसे के एक घंटे पहले आई थी कॉल…

हार्दिक के चचेरे भाई शुभम ने बताया कि एक्सीडेंट से 1 घंटे पहले करीब 1:30 बजे उसके मोबाइल पर हार्दिक का कॉल आया था। उसने बताया कि वह सभी पैतृक गांव भातवाड़ी जाना चाहते हैं। उस गांव की सही लोकेशन क्या है। शुभम ने हार्दिक को गांव का रास्ता बताया और गूगल लोकेशन भी भेज दी थी। शुभम ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार सभी लोगों को जीण माता मंदिर से रानी सती मंदिर (झुंझुनूं) जाना था।

इसके लिए फतेहपुर जाने की जरूरत नहीं थी। वहां से सीकर होते हुए झुंझुनूं का सीधा रास्ता है। मेरठ से निकलते समय इनका अपने गांव भातवाड़ी जाने का भी कोई प्रोग्राम नहीं था। शायद अचानक गांव जाने का कार्यक्रम बना होगा। अगर गांव जाना था तो इन्हें खंडेला होते हुए रास्ता लेना था। इसके चलते सभी रास्ता भटक गए और फतेहपुर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों को यह भी नहीं मालूम कि ये गांव या सालासर गए भी थे या नहीं। रविवार के हुए इस हादसे में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए हार्दिक के मामा त्य प्रकाश अग्रवाल मेरठ कैंट से चार बार भाजपा से विधायक रहे हैं। शवों को आज मेरठ लाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000