सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कैसरगंज से टिकट के सवाल पर दिया जवाब,कहा-होइए वही जो राम रचि राखा

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटी हैं।मतदाताओं के अपने पाले में लाने के लिए प्रत्याशी भी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की लगभग सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिया है,लेकिन भाजपा ने अभी रायबरेली और कैसरगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं उतारा है।कैसरगंज को लेकर अभी पेच फंसा है। मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस सीट पर दावेदारी जता रहे हैं। बता दें कि कैसरगंज और रायबरेली लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

26 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। 3 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है और 6 मई नाम वापसी की आखिरी तारीख है। डबल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई के लिए गुरुवार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे।इस दौरान बृजभूषण ने कैसरगंज सीट से टिकट मिलने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण ने श्रीरामचरितमानस की एक चौपाई दोहराते हुए कहा कि होइए वह जो राम रचि राखा। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह चुनावी मोड में हैं।

रविवार दोपहर को दिल्ली से अयोध्या के महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद समर्थकों से घिरे बृजभूषण के मुंह से निकला था चिंता न करो, हम आ गए हैं। बृजभूषण के चेहरे पर संतोष का भाव था। यहीं से कैसरगंज के सूने अखाड़े को मथने का संकेत दिया। विश्नोहरपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात की।मैराथन जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के लिए फोन होने लगे। सोमवार को पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 स्थानों पर दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ बृजभूषण ने रोड शो किया।मंगलवार को तरबगंज और करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में 25 स्थानों पर स्वागत समारोह और कार्यक्रमों में भाग लेकर बृजभूषण ने सियासी दबदबे का वजन आंका।

तरबगंज, बेलसर, डेहरास, धमरैया, बक्सैला, परसपुर, बलमत्थर, चकरौत, करनैलगंज, भंभुआ, बिबियापुरवा गोसाईं, काशीपुर, शाहपुर, नारायणपुर साल, भौरीगंज, पसका, मरचौर समेत 25 स्थानों पर बृजभूषण के काफिले का स्वागत हुआ। बृजभूषण ने पूर्व निर्धारित 25 कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी सियासी ताकत का एहसास कराया। बता दें कि कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद भारतीय कुश्ती संघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों ने शोषण करने का आरोप लगाए थे।महिला पहलवानों के लगाए आरोपों का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।यही कारण है कि भाजपा कैसरगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी उतारने से बच रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000