प्रतापगढ़ शादी समारोह से रात्रि में लौट रहे रास्ते से पति के सामने महिला को उठाकर ले गए बोलेरो सवार तीन बदमाश, गैंगरेप भी किये और गहने भी लूटे, अधमरा हालत में चौराहे पर फेंका

प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां एक महिला के साथ बोलेरो सवार तीन बदमाशों ने गाड़ी में गैंगरेप किया। साथ ही उसके गहने भी लूट लिए। इतना ही नहीं वारदात से पहले बदमाशों ने उसके पति को जमकर पीटा और महिला को गाड़ी में जबरन डालकर ले गए। 15 किलोमीटर दूर ले जाकर उसे छोड़ा। पुलिस ने घटना का मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। मामला कंधई थाना क्षेत्र का है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि मैं 24 अप्रैल की शाम को अपनी ससुराल में पत्नी के साथ शादी में आया था। यहां हमारे कई रिश्तेदार आए हुए थे। हम लोग रात करीब एक बजे तक कार्यक्रम में रहे। शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद हमने अपनी पत्नी से चलने के लिए कहा तो उसने थोड़ी देर में चलने की बात कहकर बात टाल दी। मेरा भाई रिश्तेदारों से बातचीत में मशगूल था। रात ज्यादा हो रही थी इसलिए पत्नी पर जोर दिया और घर जाने का दबाव डाला। इस पर मेरी पत्नी सवा बजे मेरे साथ चल दी।

भाई से मैंने कहा कि मैं चल रहा हूं तुम भी जल्दी आ जाओ। हम करीब 500 मीटर तक चले और रोड पर एक पुलिया के पास खड़े होकर भाई का इंतजार करने लगे। शादी के कारण मेरी पत्नी गहने आदि पहने हुए थी इसलिए मुझे डर भी लग रहा था। हम रात करीब 1.30 बजे पुलिया के पास खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच एक बोलेरो कार हमारे पास आकर रुकी। उसमें से तीन लोग उतरे और उनमें से एक व्यक्ति मुझसे कुछ बात करने के लिए आगे बढ़ा और दो लोग पत्नी की ओर लपके। मैंने जैसे ही उनका विरोध किया तो उन लोगों ने मुझे घूंसे-लात से पीटना शुरू कर दिया। उनमें से एक के हाथ में डंडा था उसने डंडे से मेरे ऊपर कई वार किए। देखते ही देखते मेरे सामने वो तीनों लोग मेरी पत्नी को जबरन बोलेरो कार में उठाकर ले गए। मैं वहां पर चीखता रहा लेकिन आसपास कोई था ही नहीं। इसके बाद में रात को ही सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और पूरे मामले की सूचना दी।

अधमरा समझकर चौराहे पर फेंका…

पीड़ित ने बताया कि मैंने जब रात को पुलिस को सूचना दी तो तत्काल पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी देर तक पुलिस के साथ मैं भी घूमता रहा, घटना स्थल से 15 किलोमीटर दूर गोड़े रोड के पास करीब 5 बजे पत्नी मिली। वह बहुत अस्त व्यस्त हालत में थी। महिला ने बताया कि तीनों लोग मुझे धमकाकर आगे की ओर ले जाने लगे। मैंने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मैं उन लोगों से बार बार यही पूछ रही थी कि मुझे कहां ले जा रहे हो तो इस पर उन्होंने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इसके बाद मुझे जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ गैंगरेप किया। इसके बाद मेरी पायल और अन्य जेवर भी छीन लिए। मुझे अधमरा समझकर चौराहे पर छोड़कर भाग गए। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों के आधार पर दुष्कर्म और लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जिस बाजार के पास महिला को फेंका गया है वहां सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। महिला का मेडिकल भी कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000