श्रीकला रेड्डी ने भोजपुरी स्टाइल में की वोट की अपील, हम धनंजय सिंह की मेहरारू हैं, बहुत झगड़ालू हैं

जौनपुर। पूर्वांचल की जौनपुर लोकसभा में चुनाव रोचक हो गया है। जौनपुर में अहम फैक्टर माने जाने वाले बाहुबली धनंजय सिंह अब जेल से बाहर आ गए हैं। धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को बहुजन समाज पार्टी से चुनावी मैदान में हैं। श्रीकला रेड्डी का अलग अंदाज इन दिनों चर्चा में है। श्रीकला रेड्डी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी स्टाइल में चुनाव प्रचार करती नजर आ रही हैं। जनसभा में श्रीकला खुद को धनंजय सिंह की मेहरारू,बहुत झगड़ालू हैं
कह रही हैं।श्रीकला के इस अंदाज को देख लोग ठहाका लगाने लगते हैं।

बता दें कि श्रीकला रेड्डी ने अपना चुनावी प्रचार को तेज कर दिया है।बीते दिनों श्रीकला में भ्रमण पर थीं।इस दौरान श्रीकला ने रास्ते में गोलगप्पे खाए और समोसे की दुकान पर भी गईं। श्रीकला ने लोगों से कहा कि आपका सहारा चाहिए बिना आपके हम कुछ नहीं हैं। इसी बीच एक जनसभा में श्रीकला ने भोजपुरी स्टाइल में लोगों से अपील की और कहा कि हम आपके धनंजय भैया की मेहरारू हैं,हम आपकी पतोह हैं,अगर वोट ना देबो तो हम आपसे आके झगड़ा करबे। सोच लिहो, हम बड़ी झगड़ालू हैं। श्रीकला रेड्डी ने आज बुधवार को नामांकन किया। श्रीकला ने कहा कि धनंजय जी बाहर आ गए हैं। आज का मुहूर्त अच्छा है और आज मजदूर दिवस भी है। हमारी सुप्रीमो मायावती भी मजदूरों का सपोर्ट करती हैं।श्रीकला ने धनंजय के साथ आकर दूसरा सेट भरने की बात भी कही।

गौरतलब है कि पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को जेल से रिहाई मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद धनंजय सिंह बरेली की जेल से रिहा हो गए हैं।जेल से निकलने के बाद धनंजय सिंह ने कहा कि मुकदमा फर्जी है, वरना जमानत नहीं मिलती। धनंजय सिंह ने कहा कि वह जौनपुर से पत्नी को चुनाव लड़वाएंगे।धनंजय सिंह अपहरण और जबरन वसूली मामले में बीते छह मार्च से ही जौनपुर की बंद थे, जिसके बाद शनिवार को ही धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली की सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। मालूम हो कि भाजपा ने जौनपुर से कृपा शंकर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।इंडिया गठबंधन से सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा को चुनावी मैदान में उतारा है।बसपा से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी के चुनावी मैदान में उतरने से जौनपुर में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000