गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा पर एफआईआर हुआ दर्ज

केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो मामले में सपा के लोकसभा प्रत्याशी लालजी वर्मा पर एफआईआर दर्ज हुई है. सपा ने वर्मा को अंबेडकरनगर सीट पर टिकट दिया है, दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने के बाद आधी रात दिल्ली पुलिस लालजी वर्मा के घर पहुंची और नोटिस रिसीव कराया। लालजी वर्मा ने नोटिस मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को डरा-धमकाकर गलत आचरण कर रही है। 28 अप्रैल को दिल्ली में दर्ज मामले में वर्मा पर अमित शाह का फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है।

पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में वर्मा की गिनती

बता दें कि लालजी वर्मा पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। करीब 35 साल से सियासत में सक्रिय वर्मा की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। यही कारण है कि अखिलेश यादव ने छह बार के विधायक लालजी वर्मा को प्रत्याशी बनाया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्वांचल में पीडीए के समीकरण को साधने का भी प्रयास किया।

लालजी वर्मा का सियासी सफर

लालजी वर्मा की गितनी जमीनी और जुझारू नेताओं में होती है। पहली बार उन्होंने छात्र संघ का चुनाव लड़ा और महासचिव बने. 1986 में पहली बार विधान परिषद का चुनाव लड़े और जीत कर सदन पहुंचे। मगर, बीच में ही इस्तीफा देकर वो 1991 में पहली बार विधानसभा का। चुनाव लड़े और जीते।

टांडा से चार बार और दो बार कटेहरी से विधायक

लालजी वर्मा 1991, 1996, 2002, 2007, 2017 और 2022 में विधायक चुने गए. चार बार टांडा विधानसभा से और दो बार कटेहरी विधानसभा से विधायक रहे। 2007 में लालजी वर्मा बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। वर्मा पहली बार 1997 में जेल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बने। वहीं 2002 में सार्वजनिक उद्यम मंत्री बने थे।

राम अचल राजभर के साथ ज्वाइन की थी सपा

लालजी वर्मा 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अपने पुराने साथी और राजभर समाज के कद्दावर नेता राम अचल राजभर के साथ सपा में शामिल हुए थे। इसके बाद सपा ने अंबेडकरनगर की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000