अयोध्या पहुंचे अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-जितनी मर्जी चादर चढ़ा लें, आना तो होगा राम की शरण में ही है

अयोध्या। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे और रामलला का दर्शन किया।रामलला का दर्शन करने के बाद अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष जितनी मर्जी उतनी चादर चढ़ा लें, लेकिन आना उन्हें राम की शरण में ही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य व ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण हुआ है,लेकिन कुछ लोग अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे हैं। इन लोगों को कभी अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से तकलीफ होती है, तो कभी दलित व आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू जैसे लोगों के राष्ट्रपति बनने से।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग पहले कहा करते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे, लेकिन हमने उन्हें तारीख भी बता दी और मंदिर भी बना दिया।ऐसे सभी लोगों को निमंत्रण पत्र भी भेजा गया था, लेकिन देखिए ये लोग नहीं आए, जिससे आप उनकी हताशा का अंदाजा सहज ही लगा सकते हैं।अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस को एक करप्ट पार्टी बताया।अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपना चोला बदलती रहती है।पहले यह यूपीए के नाम से लोगों के बीच में जानी जाती थी,लेकिन अब यह इंडी के नाम से जानी जाती है। इंडिया गठबंधन के लोग एक साल के लिए किसी नए प्रधानमंत्री तो दूसरे साल के लिए किसी दूसरे नए प्रधानमंत्री के फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं,लेकिन उनका यह फॉर्मूला सफल नहीं होगा, क्योंकि देश की जनता इन लोगों को स्वीकार नहीं करने वाली। कांग्रेस ने हमेशा से ही लोगों को ठगने का काम किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं को पिछड़ेपन का प्रतीक बनाने का प्रयास किया,लेकिन जब सत्ता में हमारी सरकार की आमद हुई, तो हमने राजनीति में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण देने का मार्ग प्रशस्त किया ताकि राजनीति में भी महिलाओं का वर्चस्व स्थापित हो सके। इसके अलावा, देशभर में 4 करोड़ पक्के मकान, 12 करोड़ शौचालय 13 करोड़ नल से जल, 10 करोड़ बहनों को रसोई गैस सिलेंडर और मुफ्त में अनाज देने का काम किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000