गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड गोल्डी बराड़ की हत्या, तिहाड़ में ताजपुरिया की हत्या की ली थी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में हत्या कर दी गई। एक अमेरिकी न्यूज चैनल के हवाले से बताया गया कि अमेरिका में गोल्डी बराड़ को गोलियां मारी गई। मामले की एफबीआई जांच कर रही है और इसने पवितर सिंह और हुस्न दीप सिंह को पकड़ भी लिया है।

तिहाड़ में ताजपुरिया की सुआ घोंपकर हत्या…

तिहाड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या सुआ घोंपकर कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी भी माफिया सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट कर ली थी। पोस्ट में उसने कहा है कि टिल्लू की हत्या हमारे भाई दीपक तीतर व योगेश टुंडा ने की है। जितेंद्र उर्फ गोगी की रोहिणी कोर्ट में हत्या कराने की जिम्मेदारी टिल्लू ने ली थी जो शुरू से हमारा दुश्मन था। गोल्डी बराड़ को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी शामिल बताया जाता है। 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले के जवाहर के गांव के पास पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। तब यह बात जोरों पर उठी थी कि इस हत्याकांड के पीछे गोल्डी बराड़ का हाथ है।

हनी सिंह से मांगी थी 50 करोड़ की रंगदारी…

गोल्डी बराड़ ने मशहूर रैपर हनी सिंह को भी जान से मारने की धमकी दी थी। रैपर से 50 लाख की रंगदारी की डिमांड की थी। यह मांग गोल्डी ने फोन और वॉयस नोट के जरिए की थी। गोल्‍डी बराड़ भारत से भागकर कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में छिपा हुआ था, जहां उसकी हत्या का दावा किया गया है। गृह मंत्रालय के बयानों के मुताबिक गोल्डी बराड़ को दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब तक की चल रही वार का मुख्य साजिशकर्ता माना जाता है। वह कनाडा से ही आतंकी गिरोह को ऑपरेट करता है। वहीं उसका मुख्य सहयोगी लॉरेंस बिश्नोई दिल्ली जेल में बंद है।

कौन है गोल्डी बराड़…

सरगना गोल्डी बराड़ का पंजाब के मुक्तसर के आदेश नगर का रहने वाला है। बाद में गोल्डी बराड़ का परिवार फरीदकोट में शिफ्ट हो गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गोल्डी ने कई अपराधों को अंजाम दिया। कॉलेज के दिनों से ही गोल्डी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आ गया था। धीरे-धीरे गोल्डी ने सरगना लॉरेंस का राइट हैंड बन गया था।

भाई की हत्या का प्रतिशोध…

गोल्डी से पहले उसका चचेरा भाई गुरलाल बराड़ लॉरेंस का राइट हैंड था। गुरलाल और लॉरेंस ने साथ मिलकर पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन आफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) नाम से संगठन खड़ा किया था। अक्टूबर 2020 में गुरलाल की चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद गोल्डी को बड़ा धक्का लगा था।

गोल्डी अपने भाई की हत्या का बदला लेना चाहता था। बदला लेने के लिए गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई के करीब आया। गुरलाल बराड़ की हत्या में यूथ कांग्रेस के नेता गुरलाल पहलवान का नाम सामने आया था। गोल्डी ने गुरलाल पहलवान को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्या के बाद गोल्डी कनाडा भाग गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000