Loksabha_Election_2024: आईये जाने संभल लोकसभा सीट का इतिहास, वहां का जातिगत समीकरण और चुनावी आंकड़ों की गुणा-गणित

Loksabha Election 2024: संभल लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। साल- 1977 में अस्तित्व में आई ये सीट मुस्लिम बाहुल्य है और यहां से मुलायम सिंह यादव भी सांसद रह चुके हैं। मुरादाबाद और रामपुर से सटी ये सीट कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में इस सीट पर पहली बार चौधरी चरण सिंह की पार्टी आरएलडी ने जीत दर्ज की। इसके बाद साल- 1980 और साल- 1984 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट पर कब्जा जमाया। लेकिन अगले ही चुनाव साल- 1989 और साल- 1991 में ये सीट जनता दल के खाते में चले गई। 

वहीं 1996 के चुनाव में बाहुबली डीपी यादव ने बसपा के टिकट पर यहां परचम फहराया लेकिन साल- 1998 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद बने। फिर अगले साल यानी कि साल- 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में दोबारा मुलायम सिंह यादव यहां से सांसद चुने गए। इसके बाद उनके भाई राम गोपाल यादव यहां से सांसद बने। साल- 2009 में ये सीट दुबारा बसपा के खाते में चली गई। जबकि साल- 2014 में मोदी लहर पर सवार बीजेपी ने इस सीट को अपने खाते में डाला और यहां से सत्यपाल सैनी सांसद बने। वहीं साल- 2019 के चुनाव में ये सीट सपा के खाते में गई और यहां से शफीकुर्रहमान बर्क सांसद चुने गए।

लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में होगा मतदान…

सपा और भाजपा के बीच में होता दिख रहा है, संभल सीट का चुनावी मुकाबला  

साल-2024 के लोकसभा चुनाव में संभल लोकसभा सीट पर कुल 32 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किये गए, जिसमें 22 नामांकन सेट स्वीकार किये गए और 9 उम्मीदवार के नामांकन रिजेक्ट किये गये। वहीं एक उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिए गया। इस तरह चुनावी मैदान में कुल 12 उम्मीदवार शेष बचे जो अपने प्रचार में दिन रात लगे हुए हैं। प्रमुख उम्मीदवारों में सपा से जियाऊर्रहमान, बसपा से सौकत अली और भाजपा से परमेश्वर लाल चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। संभल लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। यहाँ चुनावी मुकाबला सपा और भाजपा के बीच में होता दिख रहा है।  

पांच संसदीय सीट मिलकर गठित है, संभल लोकसभा सीट…

संभल लोकसभा सीट की पांच विधानसभा सीटें

इस लोकसभा सीट में कुल 5 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें 2 मुरादाबाद की और 3 संभल जिले की सीटें हैं। किस जिले के अंतर्गत कौन सी विधानसभा सीटें आती हैं ? संभल लोकसभा क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें  हैं। इनमें चंदौसी,असमोली, संभल, कुंदरकी और बिलारी विधान सभा सीटें है। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में चंदौसी विधानसभा सीट पर ही बीजेपी जीत पाई थी। जबकि बाकी 4 सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

साल- 2004 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर डाले नजर  

साल- 2004 में संभल लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार राम गोपाल यादव ने जीत दर्ज की थी। राम गोपाल ने बसपा के तरन्नुम अकील को हरा कर इस सीट पर कब्जा जमाया था। राम गोपाल को साल- 2004 के लोकसभा चुनाव में 3 लाख, 57 हज़ार, 49 वोट मिले थे। वहीं बसपा के तरन्नुम अकील  को 1 लाख, 58 हज़ार, 988 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बाहुबली डीपी यादव रहे।डीपी यादव खुद की पार्टी राष्ट्रीय परिवर्तन दल बनाकर चुनाव लड़े थे। डीपी यादव को 1 लाख, 37 हज़ार, 273 वोट मिले थे।

साल- 2009 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर डाले नजर 

साल- 2009 में रांभल लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में बसपा उम्मीदवार शफीक उर रहमान बर्क ने जीत दर्ज की थी। शफीक उर रहमान बर्क ने बसपा के टिकट से सपा उम्मीदवार इकबाल महमूद को हरा कर इस सीट पर कब्जा जमाया था। शफीक उर रहमान बर्क को साल- 2009 के लोकसभा चुनाव में 2 लाख, 7 हजार, 422 वोट मिले थे। वहीं सपा उम्मीदवार इकबाल महमूद  को 1 लाख, 93 हज़ार, 958 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के चंद्र विजय को 1 लाख, 29 हज़ार, 228 वोट मिले थे।

एक नजर साल- 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

साल- 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें, तो इस सीट पर बीजेपी के सत्यपाल सैनी ने सपा के शफीक उर रहमान बर्क को हराया था। सत्यपाल सैनी को कुल 3 लाख, 60 हज़ार, 242 वोट मिले थे। जबकि सपा से शफीक उर रहमान बर्क को 3 लाख, 55 हजार, 68 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार अकील उर रहमान ख़ान  को 2 लाख, 52 हजार, 640 वोट मिले थे।

लोकसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या…

संभल लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या

साल- 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में  संभल सीट पर कुल वोटरों की संख्या 18 लाख, 13 हज़ार, 839 थी। जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या- 9 लाख, 78 हजार, 321 थी। जबकि महिला वोटरों की संख्या- 8 लाख, 35 हज़ार, 392 थी। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या- 126 रही।

साल- 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम पर डाले नजर  

संभल लोकसभा सीट पर साल- 2019 में हुए चुनाव पर नज़र डालें, तो इस सीट पर सपा के शफीकुर्रहमान बर्क ने जीत दर्ज की थी। शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को लगभग 2 लाख वोटों के अधिक अंतर से हराया था। बर्क को कुल 6 लाख, 58 हज़ार, 6 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के परमेश्वर लाल को 4 लाख, 83 हजार, 180 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मेजर जगत पाल सिंह थे। जिनको 12 हज़ार 105 वोट मिले थे। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000