गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप, लैब टेक्निश्यन ने 40 इंजेक्शन लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट बरामद

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक प्रेमिका से ब्रेकअप का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया। जिसके बाद उसने होटल में एक कमरा रेंट पर लिया। फिर वहां खुद को बेहोसी के 40 इंजेक्शन लगा लिए। इससे उसकी जान चली गई. मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा । जिसमें लिखा कि मेरी लाश को सिर्फ मेरे भैया को देना। गर्लफ्रेंड को देखने तक न देना। उसने मेरे पांच साल बर्बाद कर दिए। घटना चकेरी थाना क्षेत्र के एक होटल की है। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर के टेक्निशियन ने ग्लूकोज में बेहोशी की दवाओं का ओवरडोज लेकर होटल के कमरे में सुसाइड कर लिया।

लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब होटल का कमरा नहीं खुलने पर मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो युवक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। पर्दे की रॉड के सहारे ग्लूकोज की बोतल टंगी थी और युवक के दाहिने हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें लैब टेक्निशियन ने गर्लफ्रेंड से प्यार में धोखा मिलने की बात लिखी हुई थी। मृतक का नाम विजय सिंह बताया जा रहा है जो नौबस्ता के एक प्राइवेट अस्पताल में ओटी टेक्निशियन था।

पांच साल से था अफेयर

जानकारी के मुताबिक, विजय सिंह का एक युवती से बीते पांच सालों से अफेयर था। वह युवती भी एक प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया और विजय ने उस पर हाथ उठा दिया। इसके बाद युवती सीधे थाने चली गई। वहां उसने पुलिस से शिकायत की। साथ ही अपने घरवालों को भी इस घटना की जानकारी दी। युवती ने तब आरोप लगाया कि विजय पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। ये बात छिपाकर उसने उसके साथ लव मैरिज की थी। पहली पत्नी से तलाक नहीं होने के कारण उनका विवाह मान्य नहीं था इसलिए वो विजय के साथ नहीं रहना चाहती।

विजय का सुसाइड नोट

उस समय पुलिस ने दोनों के बीच समझौता तो कराया. लेकिन दोनों के रिश्ते फिर दोबारा नहीं सुधरे। शायद विजय इस बात को बर्दाश्त न कर पाया और उसने बुधवार को कोयला नगर स्थित होटल में कमरा लेकर वहां खुदकुशी कर ली। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसमें मौत से पहले विजय ने लिखा है, ” मैं विजय सिंह यादव, मेरे साथ अच्छा नहीं हुआ, तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया। मेरे पांच साल तुमने बर्बाद कर दिए और आज बचा हुआ करियर भी सभी लोग मुझे माफ करें। मैं अपनी जिंदगी से हार चुका हूं। मेरी लाश आशीष भैया को छोड़कर किसी को मत देना। गर्लफ्रेंड को तो बिल्कुल भी मत देखने देना मेरी लाश को।पुलिस ने कहा कि युवती को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं, विजय के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है। हर एंगल से इस पर जांच की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000