अमित शाह के साथ कुंडा में मंच साझा करेंगे राजा भईया और कई लोकसभा की सीटों पर डालेंगे असर

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार 12 मई, 2024 को एक नया अध्याय जुडने जा रहा है। जब भाजपा के चाणक्य अमित शाह के साथ जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया मंच शेयर करते नजर आएंगे। इतना ही नहीं जौनपुर में धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह भी अमित शाह के साथ मंच पर नजर आएंगी। अमित शाह को यूं ही भाजपा का चाणक्य नहीं कहा जाता। अमित शाह वास्तव में एक तीर से कई निशाना साधते हैं जो हर राजनीतिक ब्यक्ति के पल्ले नहीं पड़ सकता। पश्चिम यूपी में रालोद के मुखिया जयंत चौधरी को मिलाकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत किया और अब पूर्वांचल सहित मध्यांचल में भी जो कांटे राह में हैं, उन्हें दुरुस्त कर रहे हैं।

भाजपा के चाणक्यअमित शाह और जनसत्ता दल (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया के बीच देर रात हुई मुलाकात…

कौशाम्बी संसदीय सीट की विधानसभा कुंडा और बाबगंज से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर को मजबूत करने की चली गई, चाल 

आखिर जिस दिन का इन्तजार था, वो दिन आ गया। लोकसभा सीट कौशाम्बी में भाजपा के प्रत्याशी विनोद सोनकर साल-2014 में मोदी लहर में पहली बार सांसद बने और साल-2019 में भाजपा उन पर भरोसा जताया और अपना प्रत्याशी बनाया। कौशाम्बी की मतदाता ने दूसरी बार विनोद सोनकर अपना सांसद बनाया। यही नहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व साल-2024 के चुनाव में कौशाम्बी सीट के टिकट को होल्ड कर दिया और बहुत कसरत करने के बाद विनोद सोनकर को तीसरी बार भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया। भाजपा से उम्मीदवारी तय होते ही क्षेत्र से यह रिपोर्ट भाजपा शीर्ष नेतृत्व को प्राप्त हुई कि कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और जौनपुर की सीट इस चुनाव में फंसी हुई नजर आ रही है।

भाजपा के चाणक्य किसी तरह के रिस्क लेने के मूड में नहीं दिख रहे हैं 

मध्य प्रदेश में ठाकुरों का विरोध देख चुकी बीजेपी अब किसी तरह के रिस्क लेने के मूड में नहीं है। तीन चरणों के चुनाव के बाद बीजेपी ने अचानक अपनी स्ट्रेटजी में बड़ा बदलाव किया है। इसकी शुरुआत कौशांबी में होने वाली बीजेपी के मुख्य रणनीतिकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह की सभा से होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस सभा में प्रतापगढ़ से राजा भैया अमित शाह के साथ मंच पर होंगे तो जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी भी अमित शाह के सुर में सुर मिलाती नजर आएंगी।

“राजा भईया” से भाजपा के चाणक्य से मुलाकात के बाद गिले शिकवे हुए दूर… 

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह “राजा भईया” से भाजपा के चाणक्य की हो गई डील 

इस रिपोर्ट को जानने व समझने के बाद भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने क्षेत्र के क्षत्रिय क्षत्रपों को साधने में लग गए। राज्य सभा चुनाव में पहले से इन क्षत्रपों से एक बार पहले ही डील हो चुकी थी। दूसरी बार डील में होने में कोई समस्या नहीं होनी थी। भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने एक ही तीर से कई शिकार कर लिए। पहले जौनपुर में बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला की बीएसपी से उम्मीदवारी कैंसिल कराई। दूसरी डील दक्षिण भारत के बेंगलुरु में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह से मुलाकात कर एक नया रोडमैप तैयार किया गया जो कुंडा में 12 मई को साफ-साफ दिखेगा।

कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर के विरोधी रहे हैं, राजा भईया

लोकसभा चुनाव- 2024 के चुनाव में कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ “राजा भईया” भाजपा की मदद करेंगे या इस चुनाव में वह खामोश रहेंगे ? बता दें कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 12 मई, 2024 को दिन रविवार को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह “राजा भईया” के गढ़ में आएंगे। वह भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। हाल ही में राजा भईया और अमित शाह के बीच हुई मुलाकात को लेकर सियासी हलचल भी तेज हुई थी, जिसका आज पटाक्षेप हो गया। फिलहाल जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की तरफ से ऐसी किसी बात की घोषणा नहीं की गई है।

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से राजा भईया के हैं, बेहतर सम्बन्ध…

जनसभा के जरिए मिल सकता है, ठाकुरों का वोट

कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के हीरागंज नगर पंचायत स्थित सिद्ध पीठ मां नायर देवी धाम आकर जनसभा को संबोधित करेंगे। राजा भईया के गढ़ में करीब एक घंटे तक गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे। हाल ही में राजा भईया से उनकी बेंगलुरु में मुलाकात भी हो चुकी है। हीरागंज में जनसभा के दौरान राजा भईया उनके साथ मंच पर नजर आयेंगे। इस बार यह संदेश देने का प्रयास गया कि भाजपा के चाणक्य से भी राजा भईया का सम्बन्ध है। लोकसभा चुनाव में मदद की उन्हें क्या मजदूरी मिलती है यह तो 4 जून के परिणाम के बाद ही दिखेगा, परन्तु उससे पहले मंच पर राजा भईया और अमित शाह साथ-साथ दिखेंगे।

भाजपा के चाणक्य अमित शाह से 10 मई को हुई थी, राजा भईया की मुलाकात

जानकारी के अनुसार, 10 मई को दिल्ली में दूसरे ठाकुर नेता धनंजय सिंह ने भी अमित शाह से मुलाकात की, यह मुलाकात लगभग 45 मिनट तक चली। दोनों नेताओं की हुई मुलाकात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला भी अमित शाह के साथ 14 या 15 मई को मंच पर दिखाई दे सकती हैं। श्रीकला को साथ लाने का मकसद जौनपुर सीट पर ठाकुर समाज को एकजुट करने का है। बीजेपी दोनों ठाकुर नेताओं के साथ मंच साझा करके एक साथ होने का संदेश देगी और ठाकुर वोट बैंक को अपनी तरफ करेगी।

एक तीर से कई निशाना लगाने के माहिर भाजपा के चाणक्य अमित शाह ने फिर चला दांव…

बाहुबली ठाकुर नेता पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को भी साथ लाने की तैयारी में भाजपा के चाणक्य 

इसके साथ ही राजा भैया के साथ मंच साझा करने से कौशाम्बी के साथ साथ प्रतापगढ़ के लोग भी बीजेपी की तरफ रुख कर सकते हैं। इस जनसभा में अमित शाह और राजा भैया के बीच नया राजनीतिक समीकरण देखने को मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, इस बात का भी संकेत मिल रहा है कि यूपी में जून के बाद राजा भैया योगी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं। कौशाम्बी और प्रतापगढ़ दोनों सीटों पर पकड़ बनाने के लिए बीजेपी की नई रणनीति अपनाई है, जिसमें ठाकुर नेताओं को बीजेपी अपने मंच पर ला सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000