पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या का मास्टरमाइंड मुंबई से गिरफ्तार, गो तस्करी के कई मामले हैं दर्ज

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड का मास्टरमाइंड हिस्ट्रीशीटर जमीरुद्दीन कुरैशी को मुंबई के भिवंडी में गिरफ्तार किया गया है। बाकी तीन नामजद और शूटर्स की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। हिस्ट्रीशीटर जमीरुद्दीन जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद का रहने वाला है। जमीरुद्दीन के खिलाफ गो तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। बरहाल जमीरुद्दीन को मुंबई से जौनपुर लाया जा रहा है। बताते चलें कि जौनपुर जिले के शाहगंज थाना‌ क्षेत्र में 13 मई की सुबह पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद गांव के रहने वाले थे।सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे वो अपने घर से निकलकर इमरानगंज बाजार जा रहे थे। इसी बीच जौनपुर-शाहगंज मार्ग के पास चौराहे पर ही अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या कर दी।

मृतक के घरवालों ने बताया कि आशुतोष श्रीवास्तव ने एक महीने पहले ही शाहगंज पुलिस को पत्र लिखा था।इस पत्र में पुलिस से उन्हें सुरक्षा देने की मांग की थी,लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शाहगंज के लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। बाद में आशुतोष के भाई की तहरीर पर महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आजमी के रिश्तेदार नासिर जमाल समेत चार नामजद और पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस को दी गई इस तहरीर में गो-तस्करों और भू-माफियाओं पर हत्या करने का आरोप लगाया गया।वहीं स्थानीय लोगों ने दावा किया कि आशुतोष श्रीवास्तव क्षेत्र में हो रही कथित गोकशी के विरोध में लगातार खबरें लिख रहे थे।इस मामले को लेकर कई बार उन्हें गो-तस्करों से धमकी भी मिली थी, जिसकी सूचना उन्होंने लिखित रूप से पुलिस अधिकारियों को भी दी थी।

बरहाल जौनपुर पुलिस के इनपुट पर मुंबई पुलिस ने आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या का मास्टरमाइंड जमीरुद्दीन कुरैशी को भिवंडी से गिरफ्तार कर लिया है।मजिस्ट्रेट से रिमांड लेकर जल्द ही जमीरुद्दीन को जौनपुर की अदालत में पेश किया जाएगा।जौनपुर पुलिस की कई टीमें आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सभी हत्यारोपियों और साजिशकर्ताओं को पकड़ लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000