भारत बार-बार आने के पीछे क्या था मकसद, चीनी दूभाषिया के जरिए समझी जाएगी यूफेनाघो की भाषा, जानें क्या है मामला

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल बार्डर के लीला डिहवा बॉर्डर पर पकड़ा गया चीनी नागरिक यूफेनाघो आज शुक्रवार से तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर रहेगा। पुलिस टीम यूफेनाघो से यह जानने की कोशिश करेगी कि भारत बार-बार आने के पीछे उसका मकसद क्या था। यूफेनाघो की बात को समझने के लिए पुलिस ने दिल्ली से चीनी दुभाषिए को बुलाया है। वह शुक्रवार की सुबह तक यहां पहुंच जाएगा।

जानें पूरा मामला

नौ मई की शाम को मोहाना थाना क्षेत्र के लीला डिहवा बॉर्डर पर पकड़े गए चीन के सिबेई, जियिंग काउंटी जियांगशू निवासी यूफेनाघो के मोबाइल से पुलिस को कई चौकाने वाले राज मिले थे।यूफेनाघो के आधार पर पुलिस उसे चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) का सदस्य मान रही है। यूफेनाघो सिद्धार्थनगर समेत महराजगंज,बहराइच और अयोध्या भी आ चुका है। यूफेनाघो भारत बार-बार क्यों आ रहा था। इसकी जानकारी लेने के लिए पुलिस यूफेनाघो को रिमांड पर लिया है। इसके लिए पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता चौधरी के पास आवेदन दिया था।

उन्होंने तीन दिन के लिए अनुमति दी है। इस अवधि में पुलिस यूफेनाघो को सुबह 10 से पांच बजे (आठ घंटे) तक अपनी अभिरक्षा में रख सकेगी। यूफेनाघो से पूछताछ के लिए पुलिस ने दिल्ली से चीनी दुभाषिए को बुलवाया है।उसके आने के बाद पुलिस को यूफेनाघो की भाषा समझने में आसानी होगी। चीनी नागरिक अभी तीन दिन के रिमांड पर लिया जा रहा है। सुबह तक चीनी दुभाषिया दिल्ली से यहां आ जाएंगे। उसके बाद चीनी नागरिक से पूछताछ होगी। वह बार-बार भारत क्यों आ रहा था, इसकी जानकारी ली जाएगी।-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक।

यूफेनाघो के मोबाइल से मिली थीं यह जानकारियां

चीनी नागरिक यूफेनाघो के मोबाइल से उसकी एक फोटो मिली है।फोटो में यूफेनाघो पीएलए की वर्दी पहना हुआ है। यूफेनाघो के मोबाइल के डाक्यूमेंट सिंक हो रहे हैं।यूफेनाघो अपने मोबाइल में जो भी फोटो और अन्य डॉक्यूमेंट रख रहा है,तत्काल वह कहीं और शो हो रहा है। पुलिस के मुताबिक यूफेनाघो के भारत आने की चीनी दूतावास से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000