ताजमहल के पास मस्जिद में पत्थर से कुचलकर लड़की की हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव

उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना ताजगंज में एक युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती के चेहरे को बिगाड़ने के लिए पत्थर से कुचला गया था। युवती का शव ताजमहल पूर्वी गेट के पास नगला पैमा मस्जिद परिसर में मिला। मस्जिद में दोपहर की नमाज अदा करने आए लोगों ने शव देखा तो वह हक्के-बक्के रह गए। शव की हालत खराब थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

रविवार को एक युवा लड़की का शव देखकर मस्जिद पहुंचे नमाजियों के होश उड़ गए। रविवार को दोपहर नमाज के समय करीब पौने तीन बजे नमाज के लिए लोग इक्कठा हो रहे थे। लेकिन, जैसे ही उन्होंने परिसर में प्रवेश किया तो एक युवती का अर्ध नग्न शव देखकर सबके पैरों के नीचे से जमीन निकल गई।

बुरी तरह से कुचला गया है चेहरा

युवती का चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत था. आस-पास केवल खून ही खून था। ऐसा लगता था जैसे किसी ने उस युवती की पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर पत्थर या किसी भारी चीज से कई बार प्रहार किए गए थे। आगरा के डी.सी.पी पुलिस सूरज राय ने बताया कि रविवार को ताजगंज क्षेत्र में नगला पैमा क्षेत्र में स्थित में एक युवती का शव मिलने की सूचना पर पुलिस और डॉग यूनिट को लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शव की नहीं हो पाई है शिनाख्त

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। टीम पहचान करने के प्रयास में लगी हुई है। शव अर्ध नग्न हालत में मिला है इसलिए पुलिस हर तरीके से मामले की जांच कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से हत्यारे का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। युवती सफेद सलवार और चेकदार कमीज पहने हुए थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000