माफिया अशरफ का साला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल, जमीन कब्जाने सहित कई मामलों में थी तलाश

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ के चचेरे साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अशरफ के इस चचेरे साले सैफी के खिलाफ हाल ही में जानलेवा हमले करने सहित कई आरोपों में केस दर्ज किया था। जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस ने उसके पकड़कर पूछताछ की। जिसमें अशरफ की पत्नी जैनब सहित उसके फरार भाइयों के बारे में भी सवाल पूछे गए। लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी, जिसके बाद उसे पुलिस ने जेल भेज दिया।

माफिया अतीक अहमद के छोटे भाई अशरफ के साले जैद मास्टर और उसके साथ करीबी रिश्तेदारों सहित अन्य के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य आरोपों के तहत केस दर्ज किया गया है। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा इलाके में रहने वाले इश्तियाक अहमद ने जैद मास्टर के साथ ही सिबली, झुर्री और सैफी सहित कई खिलाफ जानलेवा हमला करने धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोप में केस दर्ज करवाया था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। उसी बीच पुलिस ने अशरफ के चचेरे साले सैफी को पकड़ लिया है।

प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के हटवा इलाके में रहने वाले इश्तियाक अहमद ने आरोप लगाया है कि माफिया के रिश्तेदार बीते दस सालों से ज्यादा समय से उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर रखा है। उनका आरोप है कि उनके परिवार की हटवा उपरहार में स्थित पुश्तैनी जमीन गाटा संख्या 50,201,208 पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। पीड़ित ने जब दबंगों से अपनी जमीन छोड़ने की गुहार लगायी तो उनके साथ मारपीट की गई। उनको धमकी दी गई. बीते 13 मई को एक बार फिर सैफी और उसके साथी ने धमकाया साथ ही उसपर जान लेने की नीयत तमंचे से फायर किए गए। एसीपी धूमंगनज वरुण कुमार ने बताया कि, आरोपी सैफी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेजने के साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000