इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, नाबालिग प्रेमी के घर पर बालिग प्रेमिका ने जमाया कब्जा, निकालने पर दे रही सुसाइड की धमकी

शामली। शामली जिले का एक परिवार पिछले तीन दिनों से अजीबोगरीब उधेड़बुन में फंसा हुआ है। परिवार के 16 साल के एक नाबालिग बेटे की इंस्टाग्राम के जरिए मेरठ की 25 साल की लड़की के साथ फ्रेंडशिप हुई। और अब वह बालिग लड़की शादी करने के इरादे से नाबालिग के घर पहुंच गई है। लड़की ने पिछले तीन दिन से लड़के के घर पर ही डेरा जमा लिया है। और वह घर से बाहर निकालने पर आत्महत्या की धमकी भी दे रही है। पुलिस की ओर से समस्या का समाधान नहीं होने पर परिजनों ने डीएम दफ्तर का दरवाजा खटखटाया है।

बता दें कि, मंगलवार को शामली जिले के कैराना इलाके के एक गांव में रहने वाले एक परिवार के सदस्य डीएम रविंद्र सिंह के कार्यालय पर मदद मांगने के लिए पहुंचे। ग्रामीण के मुताबिक, उनका 16 साल का अनपढ़ बेटा जो कुछ काम भी नहीं करता है, उसकी इंस्ट्राग्राम पर एक लड़की से दोस्ती हुई। और अब वह दुल्हन के रूप में घर पर आकर बैठ गई है, जो घर से बाहर निकालने पर आत्महत्या की चेतावनी दे रही है। बालिग लड़की ने घर पर डेरा जमा लिया है। और वह नाबालिग बेटे के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है। लड़की को घर से बाहर निकालने के लिए परिजन प्रशासनिक अधिकारियों के यहां चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।

इस मामले में कैराना थाने के एसएचओ कैराना वीरेंद्र कुमार कसाना ने ईटीवी भारत को बताया कि, नाबालिग लड़के के परिजनों की शिकायत पर उनके घर पहुंची लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था, जहां से लड़की को मेरठ में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, लेकिन सूचना मिली है कि वह दोबारा से लड़के के घर आ गई है। एसएचओ ने बताया कि, समस्या यह है कि लड़की लड़के के साथ ही रहना चाहती है। और लड़की के परिजन भी उसे अपने घर रखने के लिए तैयार नही हैं। यह मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में है, वहां से आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इंस्टाग्राम के इस लव अफेयर का क्या परिणाम होगा यह तो बाद में पता चलेगा, फिलहाल लड़की घर के अंदर आराम फरमा रही है। तो वहीं लड़के के परिजन उससे पीछा छुड़ाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं। पुलिस भी सख्ती के साथ कोई कार्रवाई करने के मूड में नहीं है, क्योंकि लड़की की ओर से घर से निकालने पर आत्महत्या करने की चेतावनी भी लगातार दी जा रही है। फिलहाल इंस्टाग्राम की यह दुल्हनियां लड़के के परिजनों की गले की फांस बन गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000