बाहुबली पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह ने ज्वाइन की सपा: 2019 के लोकसभा में दी थी मेनका गांधी को कड़ी टक्कर, भाजपा की मुश्किलें अब और बढ़ी

सुल्तानपुर में चुनाव से ठीक पहले भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। बाहुबली पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू सिंह ने सपा ज्वाइन कर ली है। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से अखिलेश यादव को बुके देते हुए की उनकी एक फोटो शेयर की गई है। बता दें कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए भाजपा की मेनका गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। अंत में वो 14 हजार से चुनाव लूज़ कर गए थे।

आपको बता दें कि धनपतगंज ब्लॉक के मायंग निवासी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह ने पुराने घर में वापसी कर ली है। वर्ष 2002 में उन्होंने सपा के टिकट पर इसौली सीट से पहली बार जीत दर्जकर विधानसभा में कदम रखा। 2007 में भी वे सपा से जीते लेकिन अंत में 2009 में उन्होंने सपा को अलविदा कहकर बसपा का दामन थामा। इसी वर्ष उप चुनाव हुआ उन्होंने बसपा से रिकार्ड जीत दर्ज कराया। लेकिन 2012 में वो पीस पार्टी में चले गए। इस वर्ष उन्होंने सुल्तानपुर और उनके अनुज यशभद्र सिंह मोनू ने इसौली से चुनाव लड़ा। दोनों हारे जरूर लेकिन भाजपा और बसपा की जीत में रोड़ा बन गए।

इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया। वरुण गांधी की जीत में दोनों भाइयों का बड़ा योगदान रहा। लेकिन 2017 आते आते दोनों से वरुण ने किनारा कर लिया। 2017 में मोनू ने इसौली से लोकदल के बैनर तले चुनाव लड़ा और हार गए। इसके बाद 2019 में चंद्रभद्र सिंह बसपा के टिकट पर मेनका गांधी के मुकाबले पर उतरे। पराजित अवश्य हुए लेकिन मेनका गांधी को कड़ी टक्कर दिया। यही वजह रही कि मेनका ने सांसद रहते हुए पांच साल दोनों भाइयों का जमकर विरोध किया। लेकिन अब उनकी सपा में इंट्री पहले से चुनाव लूज़ कर रही भाजपा के लिए और मुश्किल खड़ी कर गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000