स्‍वाति मालीवाल मामले में एलजी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, आप ने बताया भाजपा की नई साजिश

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्‍वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना के बयान पर अब आम आदमी पार्टी ने पलटवार किया है।आप ने कहा है कि उपराज्‍यपाल की चिट्ठी से साबित हुआ है कि स्‍वाति मालीवाल भाजपा के लिए काम कर रही हैं। साथ ही कहा कि चुनाव में भाजपा रोज नई साजिश लेकर आ रही है। दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने इस मामले में बयान जारी कर दुख जताया और मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्‍पी पर सवाल उठाए हैं।

आप ने बयान जारी कर कहा कि कभी शराब घोटाला, कभी स्वाति मालीवाल, कभी विदेशी फंडिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।भाजपा चुनाव तक रोजाना नए हथकंडे अपनाएगी।आप ने कहा कि भाजपा बुरी तरह से हार रही है।अब मोदी जी की डूबती नैया को स्वाति मालीवाल का सहारा है।स्वाति मालीवाल के जरिये वो अपना चुनाव उठाना चाह रहे हैं।

स्‍वाति मालीवाल ने फोन कर बताई एलजी को अपनी पीड़ा

इससे पहले उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने बयान जारी कर कहा कि स्‍वाति मालीवाल ने बेहद पीड़ा से मुझे फोन किया और अपने दर्दनाक अनुभव साझा किया। उपराज्यपाल ने कहा कि मालीवाल मेरे और मेरे कार्यालय के प्रति शत्रुतापूर्ण और स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण रही हैं, अक्सर मेरी अनुचित आलोचना करती हैं।फिर भी उनके खिलाफ की गई शारीरिक हिंसा और उत्पीड़न अक्षम्य और अस्वीकार्य है।

एलजी ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

उपराज्‍यपाल ने बयान में कहा कि सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि कथित अपराध स्थल मुख्यमंत्री का ड्राइंग रूम था, जबकि वह घर में मौजूद थे और उनके सबसे करीबी सहयोगी ने एक महिला के साथ जो अकेली थी ऐसा किया। राज्यसभा के उनके साथी सदस्य ने मीडिया के सामने उनकी बात की पुष्टि की और आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री दोषी अपने सहयोगी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।इसके बाद जाहिर है कि सर्वोच्च पदाधिकारी के आदेश पर इस मामले में पूरी तरह से यू-टर्न ले लिया गया।यह अकल्पनीय और चौंकाने वाला है।साथ ही उपराज्यपाल ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि कम से कम शिष्‍टाचार के कारण मेरे मुख्यमंत्री टाल-मटोल करने के बजाय साफ-सुथरा बयान देते। उनकी चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताती हैं।

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ऐसी घटनाएं शर्मनाक

बयान में उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और दुनिया भर के पूरे राजनयिक समुदाय का घर है।महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ऐसी घटनाएं शर्मनाक और असंवेदनशील हैं।तिरस्‍कारपूर्ण सरकारी प्रतिक्रिया से दुनिया भर में भारत की छवि खराब होती है। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। उपराज्यपाल ने आश्‍वासन दिया कि मामले को निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000