बहराइच की बेटी ने किया कमाल, पिंक ऑटो चलाने वाली आरती को इंग्लैंड में मिला अवॉर्ड

बहराइच। महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण आज के समय में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की रहने वाली आरती है। आरती ने वो कर दिखाया है जो कम ही लोग कर पाते हैं। आरती ने यूपी ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है।आरती को इंग्लैंड में सम्मानित किया गया है। बता दें कि आरती रिसिया ब्लॉक की रहने वाली हैं जो पिंक ऑटो चलाती हैं। आरती को 22 मई के दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन में आयोजित कार्यक्रम में रॉयल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत बैंकों से ऋण दिलाकर जिले की पांच महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए गांधी जयंती पर उन्हें पिंक ऑटो उपलब्ध कराने की अभिनव पहल की थी। इसके तहत 5 महिलाओं के नामों को चयनित किया गया था, जिसमें आरती का नाम भी शामिल था। ये सभी महिलाएं तलाकशुदा हैं और सड़क पर पिंक ऑटो चलाती हैं। पिंक ऑटो चलाने के लिए आरती को इंग्लैंड में सम्मानित किया गया है।

डीएम मोनिका रानी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है।डीएम ने लिखा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में डीएम की अभिनव ने दिखाया रंग।लन्दन में यूके रॉयल अवार्ड से नवाज़ी गई बहराइच की पिंक ई-रिक्शा चालक आरती। बकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मुलाकात का मिला अवसर। महिला सशक्तिकरण की पहचान बनी आरती।

बता दें कि आरती आगा खान फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं। आरती को जिला प्रशासन की तरफ से 2 अक्टूबर 2023 के दिन पिंक ऑटो योजना के तहत ऑटो दिया गया था। यूके में रॉयल अवॉर्ड के लिए दुनियाभर से आवेदन मांगे गए थे। आरती का नाम भी इस अवॉर्ड के लिए भेजा गया था, जिसमें आरती का चयन हो गया। आरती का चयन अमल क्लूनी महिला सशक्तिकरण अवॉर्ड के लिए हुआ है। आरती के लंदन आने-जाने के लिए प्रिंस ट्रस्ट की तरफ से सहयोग किया गया। बता दें कि इस कार्यक्रम के खत्म होने के बाद आरती को बंकिंघम पैलेस में किंग चार्ल्स से मिलने की भी मौका मिला।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000