रिटायर्ड डीएम के घर में बदमाशों ने की लूट अपराधउत्तरप्रदेशलखनऊ लखनऊ में बेखौफ बदमाश, रिटायर्ड डीएम के घर में बदमाशों ने की लूट, लूट के बाद की पत्नी की हत्या By Ramesh Tiwari Rajdar On May 25, 2024 795 लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर सेक्टर 20 में सेवानिवृत्त आईएएस देवेंद्र नाथ दुबे के घर मे घुसे बदमाशों ने लूटपाट के बाद पत्नी मोहिनी की हत्या कर दी। घटना के समय देवेंद्र ड्राइवर को लेकर गोल्फ खेलने गए थे। मोहिनी का शव बाथरूम के बगल में चेंजिंग रूम में पड़ा मिला। मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र नाथ दुबे 2009 में सेवानिवृत्त हुए थे। 2007 में देवेन्द्र नाथ ने मोहिनी से शादी की थी। मोहिनी दूसरी पत्नी थीं।पहली पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से देवेंद्र के दो बेटे हैं। एक नोएडा में और दूसरा महानगर में रहता है। पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस को दो संदिग्ध सीसी कैमरे में मिले हैं।दो नौकरों समेत कुछ अन्य से पुलिस पूछताछ कर रही है। samachar 795 Share