ज्ञापन सौपते आक्रोशित लोग अपराधउत्तरप्रदेशहमीरपुर उत्तर प्रदेश में पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या से से लोगों में आक्रोश, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 28, 2024 436 उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बीते दिनों जौनपुर में हुई पत्रकार की दिनदहाड़े हत्या से आक्रोशित पत्रकार संघ ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही और पीड़ित परिवार को मुआवजा तथा सरकारी नौकरी की मांग को लेकर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को सम्बोधित करते हुए एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें जौनपुर में हुई पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की हत्या को लेकर आक्रोश जताया गया है साथ ही मृतक आश्रित परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग की गई है। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष कपिल देव, उमेश चंद्र, ज्ञान सिंह, सुमित सिंह, अंशुल शुक्ला, लवलेश यादव, हरिओम धुरिया, विकास सोनी, बृज किशोर कटियार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। समाचार 436 Share