गोली मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, वारदात के बाद बाइक से भागे बदमाश, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बिजनौर । दो बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। वारदात सेंट मेरी स्कूल के पास हुई। घटना की जानकारी पर एसपी समेत अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है।

आदमपुर के मन्नूपुरम कॉलोनी निवासी सुशील कुमार (45) प्रॉपर्टी डीलर थे। वह बुधवार की शाम को श्री हॉस्पिटल के सामने एक दुकान पर गए थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उनकी कनपटी से सटाकर गोली मार दी। इसके बाद बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।

सेंट मेरी चौराहे के पास मौजूद यातायात पुलिस घायल को लेकर अस्पताल पहुंची। वहां चिकित्सकों ने प्रॉपर्टी डीलर को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर एसपी समेत अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। अस्पताल पहुंचकर परिजनों से भी जानकारी ली। इस दौरान घटना से गुस्साए परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

वारदात के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हत्या किसने और क्यों की, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000