किराना की दुकान में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से लगी आग से युवक की मौत उत्तरप्रदेशलखनऊ फ्रिज का कम्प्रेशर फटने से लगी आग, दुकानदार की जलकर हुई मौत By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jun 1, 2024 453 राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित कोटवा गांव की एक किराना की दुकान में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। हादसे में दुकानदार की जलकर मौत हो गई। जानकारी पर करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। हालांकि, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोटवा गांव में शिव बहल मौर्या (55) की किराने की दुकान है। हर रोज की तरह उन्होंने सुबह साढ़े सात बजे दुकान खोल दी थी और अपना काम कर रहे थे तभी अचानक फ्रिज का कंप्रेशर फट जाने से दुकान में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचित कर निजी नलकूप की मदद से आग पर काबू पाया तब तक शिव बहल की जलकर मौत हो चुकी थी। मृतक के छोटे बेटे आशीष मौर्या ने बताया कि घटना शनिवार की सुबह लगभग साढे आठ बजे हुई है। दुकान के अन्दर फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना के पौने घंटे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके कुछ देर बाद बख्शी का तालाब पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार 453 Share